• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा स्लाविया का कौनसा वेरिएंट रहेगा आपके लिए बेहतर जानिए यहां

    इन तीनों ट्रिम्स की प्राइसिंग में अच्छा खासा गैप रखा गया है जिससे ये पता लगा पाना काफी मुश्किल है कि कौनसा वेरिएंट है ज्यादा वेल्यु फॉर मनी।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 14, 2022 13:25 ist
    info icon
    published onMar 14, 2022 13:25 IST
    last updated onMar 14, 2022 13:25 IST
    246 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा स्लाविया मिड साइज सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिससे 2021 में पर्दा भी उठाया गया था। इसे 3 ट्रिम्स: एक्टिव,एंबिशन और स्टाइल में पेश किया गया है। लेकिन आपके लिए इन ट्रिम्स का कंपेरिजन कर ये काम हमनें आसान बना दिया है। तो चलिए सबसे पहले डालिए इसके स्पेसिफिकेशन पर एक नजर:

    इंजन

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    115पीएस

    150पीएस

    टॉर्क

    178एनएम

    250एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल/ 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल/ 7-स्पीड डीएसजी

    दावाकृत माइलेज फिगर

    19.47किलोमीटर प्रति लीटर/ 18.07किलोमीटर प्रति लीटर

    18.72किलोमीटर प्रति लीटर/ 18.41किलोमीटर प्रति लीटर

    स्लाविया सेडान में कुशाक एसयूवी वाले इंजन ऑप्शंस ही दिए गए हैं। इसमें दिए गए 1 लीटर टर्बो पेट्रोल का परफॉर्मेंस इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों के बराबर ही है। मगर इसमें सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी से लैस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन काफी पावरफुल है। इस इंजन के साथ ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस भी दी गई है। 

    डायमेंशन

    लंबाई x चौड़ाई xउंचाई

    4541मिलीमीटर x 1752मिलीमीटर x 1507मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2651मिलीमीटर

    बूट कैपेसिटी

    521 लीटर

    स्कोडा की नई सेडान अपने सेगमेंट में सबसे लंबी कार है। दूसरी कारों के मुकाबले में इसकी चौड़ाई,व्हीलबेस,लंबाई और बूट स्पेस फिगर्स ज्यादा है और इसके कारण ही इसका रोड प्रजेंस भी शानदार नजर आता है। 

    स्लाविया में 5 कलर्स की चॉइस दी गई है जो इस प्रकार से है:

    • क्रिस्टल ब्लू 
    • टोरनेडो रेड
    • कार्बन स्टील
    • ब्रिलियंट सिल्वर
    • कैंडी व्हाइट

    स्कोडा स्लाविया की वेरिएंट वाइज प्राइसिंग इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    1-लीटर टीएसआई

    1.5-लीटर टीएसआई

    एक्टिव

    10.7 लाख रुपये

     

    एंबिशन

    12.4 लाख रुपये/  13.6 लाख रुपये (ऑटोमैटिक)

     

    स्टाइल (बिना सनरूफ के)

    13.6 लाख रुपये 

     

    स्टाइल

    14 लाख रुपये/  15.39 लाख रुपये (ऑटोमैटिक)

    16.19 लाख रुपये/  17.79 लाख रुपये (डीएसजी)

    नीचे हमनें स्कोडा स्लाविया के सभी वेरिएंट्स का निष्कर्ष निकाला है। आप क्लिक कर इनकी पूरी डीटेल्स देख सकते हैं। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    एक्टिव

    टाइट बजट में ​बेसिक फीचर्स के लिए चुनें।

    एंबिशन

    ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ एक शानदार पैकेज जो हम ​रेकमेंड करेंगे

    स्टाइल (बिना सनरूफ के)

    वैल्यु फॉर मनी फैक्टर मौजूद नहीं

    स्टाइल

    पूरी तरह से फीचर लोडेड प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए चुने इसे साथ ही सेगमेंट का सबसे पावरफुल इंजन ऑप्शन भी दिया गया है इसमे

    यह भी पढ़ें:स्कोडा स्लाविया Vs होंडा सिटी Vs हुंडई वरना Vs मारुति सुजुकी सियाज Vs फोक्सवैगन वेंटो : स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Skoda Slavia 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है