• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरूआती कीमत 8.34 लाख रूपए

    स्कोडा ने रैपिड सेडान का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 8.34 लाख रूपए है, जो 12.67 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) तक जाती है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on नवंबर 03, 2016 13:53 ist
    info icon
    published onNov 03, 2016 10:54 IST
    last updated onNov 03, 2016 13:53 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने रैपिड सेडान का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 8.34 लाख रूपए है, जो 12.67 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) तक जाती है। इसका मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवेगन वेंटो और मारूति सुज़ुकी सियाज़ से है। कार की डिजायन, फीचर और इंजन से जुड़ी जानकारी कुछ इस प्रकार है...

    डिजायन

    रैपिड फेसलिफ्ट को फॉक्सवेगन वेंटो के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। डिजायन के मामले में यह काफी शार्प और आकर्षक है। इसमें स्कोडा ऑक्टाविया और सुपर्ब की झलक दिखाई देती है। सबसे ज्यादा बदलाव इसके अगले हिस्से में हुआ है। यहां नई ग्रिल, नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई है। एयर-डैम पर हनीकॉम्ब डिजायन का इस्तेमाल हुआ है। इसके दोनों ओर शार्प फॉगलैंप्स दिए गए हैं। साइड में नए अलॉय व्हील लगे हैं। पीछे की तरफ कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यहां नई टेललैंप्स, नया बम्पर, विंग मिरर के साथ इंडिकेटर और मजबूत एंटेना दिया गया है।

    केबिन

    केबिन काफी हद तक मौजूदा रैपिड जैसा है। इसमें नए बेज़-ब्लैक कलर का थीम का इस्तेमाल हुआ है। जगह-जगह ब्राउन-बेज़ कलर का कोम्बिनेशन भी देखा जा सकता है। फीचर को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं हुआ है। इसमें आगे की तरफ हाइट एडजस्टेबल सीट, टिल्ट और टेलीस्कॉपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, सेंट्रल आर्मरेस्ट, टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम के साथ मिररलिंक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वन-टच डाउन ऑल पावर विंडो जैसे फीचर दिए गए हैं। इन के अलावा कार में मल्टी-इंर्फोमेशन डिस्प्ले भी दी गई है, जो माइलेज, तय दूरी और स्पीड सहित कई जानकारी देती है। इसके व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस कारण केबिन का स्पेस मौजूदा रैपिड जितना ही है।

    इंजन

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में मिलेगी। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टर्बाेचार्ज्ड इंजन मिलेगा। जो 110 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल वेरिएंट में पहले वाला 1.6 लीटर का इंजन मिलेगा। इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 153 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। वहीं पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक और डीज़ल वेरिएंट में 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है