• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा रैपिड ऑटोमैटिक की बुकिंग शुरू, सितंबर में होगी लॉन्च

    बीएस6 स्कोडा रैपिड (BS6 Skoda Rapid) को इसी साल लॉन्च किया गया था। उस दौरान कंपनी ने इसे मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस नए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। अब जल्द ही कंपनी इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने रैपिड ऑटोमैटिक की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। इस अपकमिंग कार की लॉन्च डेट का फिलासा ऑफिशियली तौर पर खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि इसकी डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू की जाएगी।

    सोनू
    सोनू
    published on अगस्त 27, 2020 19:01 ist
    info icon
    published onAug 27, 2020 19:01 IST
    last updated onAug 27, 2020 19:01 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट
    • स्कोडा रैपिड में नया 1.0 लीटर बीएस6 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
    • इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। 
    • ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 16.24 किलोमीटर प्रति लीटर और मैनुअल का माइलेज 18.97 किमी प्रति लीटर होगा।
    • रैपिड ऑटोमैटिक को 25,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।
    • इस कार की डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू होगी।

    बीएस6 स्कोडा रैपिड (BS6 Skoda Rapid) को इसी साल लॉन्च किया गया था। उस दौरान कंपनी ने इसे मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस नए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। अब जल्द ही कंपनी इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने रैपिड ऑटोमैटिक की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। इस अपकमिंग कार की लॉन्च डेट का फिलासा ऑफिशियली तौर पर खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि इसकी डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू की जाएगी।

    स्कोडा रैपिड में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन शामिल किया जाएगा, पहले इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया था। यह इंजन 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट 16.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा, वहीं रैपिड मैनुअल का माइलेज 18.97 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और नए 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) जैसे फीचर दिए गए हैं। वर्तमान में स्कोडा रैपिड कार की प्राइस (Skoda Rapid Car Price) 7.49 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत मैनुअल वेरिएंट से करीब 1.3 लाख से दो लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन फोक्सवैगन वेंटो, हुंडई वरना, मारुति सियाज, टोयोटा यारिस और होंडा सिटी से होगा।

    यह भी पढ़ें : ऑन-रोड कितना माइलेज देती है स्कोडा रैपिड 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है