• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा ऑक्टाविया आरएस लॉन्च, कीमत 24.62 लाख रूपए

    30 लाख रूपए कीमत वाली कारों में स्कोडा ऑक्टाविया आरएस सबसे पावरफुल है

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 01, 2017 15:37 ist
    info icon
    published onSep 01, 2017 11:55 IST
    last updated onSep 01, 2017 15:37 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Skoda Octavia RS

    स्कोडा ने ऑक्टाविया आरएस को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 24.62 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। रेग्यूलर ऑक्टाविया की तुलना में यह करीब 1.72 लाख रूपए महंगी है।

    2017 Skoda Octavia RS

    भारत आने वाली ऑक्टाविया आरएस में 2.0 लीटर का टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 230 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है, रेग्यूलर ऑक्टाविया की तुलना में इस में 80 पीएस की ज्यादा पावर और 100 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है। ऑक्टाविया आरएस का इंजन 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 6.8 सेकंड का समय लगता है। राइडिंग के लिए इस में 225/45 आर17 साइज के टायर दिए गए हैं।

    2017 Skoda Octavia RS

    ऑक्टाविया आरएस में आगे की तरफ नया बंपर और बड़ा एयर डैम दिया गया है, जो इसे रेग्यूलर ऑक्टाविया से अलग बनाता है। पीछे की तरफ ड्यूल ट्रेपजोडियल एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं। यह चार कलर कैंडी व्हाइट, रेस ब्लू, कोरिडा रेड, स्टील ग्रे में उपलब्ध है। केबिन में सबसे पहले ध्यान आगे वाली सीटें खींचेगी, इन पर बोल्स्टरिंग और वीआरएस बैजिंग दी गई है। इस में स्पोर्ट्स सीटें, फ्लैट बोटम स्टीयरिंग व्हील, अलकंतारा और लैदर अपहोल्स्ट्री समेत कई स्पोर्टी फीचर दिए गए हैं।

    2017 Skoda Octavia RS

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है