• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा रैपिड मोंटे कार्लो एडिशन लॉन्च, कीमत 10.75 लाख रूपए

    होंडा सिटी, मारूति सियाज़, फॉक्सवेगन वेंटो और नई हुंडई वरना को देगी टक्कर

    cardekho
    cardekho
    published on अगस्त 22, 2017 11:34 ist
    info icon
    published onAug 22, 2017 11:34 IST
    last updated onAug 22, 2017 11:34 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Rapid Monte Carlo

    स्कोडा ने रैपिड मोंटे कार्लो एडिशन को लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरूआती कीमत 10.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। रैपिड मोंटे कार्लो एडिशन को रेग्यूलर स्कोडा रैपिड के स्टाइल वेरिएंट पर तैयार किया गया है, इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। कुछ नए फीचर जुड़ने की वजह से यह रेग्यूलर मॉडल से करीब 50,000 रूपए महंगी हो गई है। इसका मुकाबला होंडा सिटी, मारूति सुज़ुकी सियाज़, फॉक्सवेगन वेंटो और नई हुंडई वरना से होगा।

    रैपिड मोंटे कार्लो एडिशन की कीमत इस प्रकार है...

    मोंटे कार्लो पेट्रोल मैनुअल 10.75 लाख रूपए स्टाइल पेट्रोल मैनुअल 10.24 लाख रूपए
    मोंटे कार्लो पेट्रोल ऑटोमैटिक 11.98 लाख रूपए स्टाइल पेट्रोल ऑटोमैटिक 11.46 लाख रूपए
    मोंटे कार्लो डीज़ल मैनुअल 12.46 लाख रूपए स्टाइल डीज़ल मैनुअल 11.95 लाख रूपए
    मोंटे कार्लो डीज़ल ऑटोमैटिक 13.58 लाख रूपए स्टाइल डीज़ल ऑटोमैटिक 13.06 लाख रूपए

    फीचर जो बनाते हैं रेग्यूलर मॉडल से अलग

    •  स्कोडा रैपिड मोंटे कार्लो के बॉडी पेंट को रेड और व्हाइट कलर के कोम्बिनेशन में रखा गया है। आगे वाली ग्रिल, हैडलैंप्स, बाहरी शीशे और टेललैंप्स पर ब्लैक फिनिशिंग भी देखी जा सकती है। इस में 16 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
    • रैपिड मोंटे कार्लो एडिशन में पीछे की तरफ ब्लैक स्पॉइलर दिया गया है।
    • रैपिड मोंटे कार्लो एडिशन का केबिन ऑल-ब्लैक लेआउट में है, स्पोर्टी अहसास लाने के लिए सीटों और स्टीयरिंग व्हील पर रेड स्टिचिंग दी गई है। इस में एल्यूमिनियम फुट पेडल्स और फ्लेट-बोटम स्टीयिरंग व्हील भी दिया गया है, जो इस में स्पोर्टी अहसास लाते हैं।

    ऊपर दिए गए बदलावों को छोड़कर बाकी का डिजायन रेग्यूलर मॉडल जैसा ही है। इस में एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच टचस्क्रीन ड्राइव इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक फ्रंट वाइपर के साथ रेन सेंसर, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं।

    रैपिड मोंटे कार्लाे एडिशन में रेग्यूलर मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल में 1.6 लीटर का एमपीआई इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 153 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल में 1.5 लीटर का टीडीआई इंजन लगा है, जो 105 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल में 6-स्पीड टिपट्रॉनिक और डीज़ल में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है। कंपनी का दावा है कि इसके पेट्रोल मैनुअल मे 15.41 किमी प्रति लीटर, डीज़ल मैनुअल में 21.13 किमी प्रति लीटर, पेट्रोल ऑटोमैटिक में 14.84 किमी प्रति लीटर और डीज़ल ऑटोमैटिक में 21.72 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।

    पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) स्टैंडर्ड दिया गया है, इसके अलावा डीज़ल ऑटोमैटिक में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और हिल-होल्ड फंक्शन भी दिया गया है।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है