स्कोडा कायलाक की ऑफलाइन बुकिंग शुरू
कायलाक स्कोडा की पहली सब-4 मीटर एसयूवी कार है और ये भारत में स्कोडा की सबसे सस्ती गाड़ी भी है
- Write a कमेंट

-
स्कोडा के एसयूवी लाइनअप में कायलाक को कुशाक के नीचे पोजिशन किया गया है।
-
यह चार वेरिएंट्स: क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर प्लस, और प्रेस्टीज में उपलब्ध है।
-
इसके डिजाइन हाइलाइट्स में ऑल-एलईडी लाइटिंग और 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील शामिल है।
-
इसमें ब्लैक और ग्रे केबिन थीम, और सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
-
इसकी फीचर लिस्ट में 10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, और 6 एयरबैग शामिल है।
-
यह 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।
-
इसकी कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है।
हाल ही में भारत के सब-4 मीटर एसयूवी कार सेगमेंट में स्कोडा कायलाक की नई एंट्री हुई है। इसकी शुरुआती प्राइस 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। कायलाक कार की ऑफिशियल बुकिंग 2 दिसंबर से शुरू होगी, हालांकि कुछ स्कोडा डीलरशिप ने इसकी ऑफलाइन बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। यहां देखिए स्कोडा कायलाक में क्या कुछ खास मिलता है:
डिजाइन

संभावना है कि पहली नजर में आप स्कोडा कायलाक को कुशाक समझ लें, क्योंकि दोनों स्कोडा एसयूवी एक जैसी ही दिखती है। स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी के एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और बटरफ्लाई शेप्ड ग्रिल शामिल है। इसमें 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और रैपअराउंड एलईडी टेल लाइट दी गई है जो एक ब्लैक स्ट्रिप से आपस में कनेक्टेड है और इस पर स्कोडा नाम लिखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: स्कोडा कायलाक vs टाटा नेक्सन: कौनसी एसयूवी कार खरीदें?
केबिन और फीचर

कायलाक कार में ब्लैक और ग्रे केबिन थीम, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, और सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसकी फीचर लिस्ट में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, और 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर भी दिए गए हैं। स्कोडा ने इसमें सिंगल-पैन सनरूफ, और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट जैसे फीचर भी दिए हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रिवर्स कैमरा, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
केवल एक पेट्रोल इंजन में उपलब्ध
स्कोडा कायलाक में कुशाक और स्लाविया वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।
यह भी पढ़ें: स्कोडा कायलाक vs मारुति ब्रेजा: कौनसी एसयूवी कार खरीदें?
प्राइस और कंपेरिजन

स्कोडा कायलाक की कीमत 7.89 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है, जबकि इसकी फुल प्राइस लिस्ट जल्द सामने आ सकती है। इसका मुकाबला किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, और रेनो काइगर जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कार से है।
यह भी देखें: स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस














