• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब ग्राहकों के लिए कारॉक और फेसलिफ्ट सुपर्ब को खरीदना हुआ आसान, स्कोडा ने डिजिटल प्लेटफार्म पर किया लिस्ट

    स्कोडा इंडिया (Skoda India) अपना ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफार्म लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इस डिजिटल प्लेटफार्म की शुरुआत ऑक्टाविया आरएस245 की ऑनलाइन बुकिंग के साथ 1 मार्च 2020 को की थी। अब ग्राहक इस प्लेटफार्म के जरिये अपकमिंग स्कोडा कारॉक (Skoda Karoq) और फेसलिफ्ट सुपर्ब (Superb Facelift) की बुकिंग भी करा सकते हैं। भारत में ऑनलाइन कार बेचने के लिए कंपनी ने 80 डीलरशिप के साथ साझेदारी की है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 05, 2020 16:25 ist
    info icon
    published onMay 05, 2020 16:11 IST
    last updated onMay 05, 2020 16:25 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट
    • स्कोडा ने अपना ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफॉर्म एक मार्च 2020 को लॉन्च किया था।
    • इस प्लेटफार्म पर पहली बुकिंग ऑक्टाविया आरएस245 की शुरू की थी। 
    • रैपिड पेट्रोल को 25,000 रुपए में बुक किया जा सकता है। 
    • कारॉक और फेसलिफ्ट सुपर्ब के लिए 50,000 रुपए बुकिंग अमाउंट रखा गया है।  
    • स्कोडा ने ऑनलाइन कार बेचने के लिए भारत के 80 डीलरशिप के साथ साझेदारी की है। 
    • कंपनी के सभी अपकमिंग मॉडल्स को लॉकडाउन के बाद लॉन्च किया जाएगा। 

    Skoda Rapid 2020

    स्कोडा इंडिया (Skoda India) अपना ऑनलाइन रिटेल सेल्स प्लेटफार्म लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इस डिजिटल प्लेटफार्म की शुरुआत ऑक्टाविया आरएस245 की ऑनलाइन बुकिंग के साथ 1 मार्च 2020 को की थी। अब ग्राहक इस प्लेटफार्म के जरिये अपकमिंग स्कोडा कारॉक (Skoda Karoq) और फेसलिफ्ट सुपर्ब (Superb Facelift) की बुकिंग भी करा सकते हैं। भारत में ऑनलाइन कार बेचने के लिए कंपनी ने 80 डीलरशिप के साथ साझेदारी की है।

    इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को सबसे पहले स्कोडा की ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट पर विजिट करना होता है। इसके बाद यहां आपको अपना पसंदीदा मॉडल चुनना होगा। फिर 'बुक नाउ' पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करनी होती है। इसके बाद पसंदीदा डीलरशिप और मॉडल के वेरिएंट और कलर का चयन करना होगा। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस प्लेटफार्म पर आपके द्वारा भरी गई डिटेल्स को डिस्प्ले किया जाएगा, जिससे बुकिंग की पुष्टि होगी। इसके बाद ग्राहक कार के लिए भुगतान कर सकेंगे। 

    यह भी पढ़ें : अब इस समय तक लॉन्च होंगी स्कोडा कारॉक, सुपर्ब फेसलिफ्ट और रैपिड टीएसआई

    Upcoming Skoda Karoq

    स्कोडा के इस डिजिटल प्लेटफार्म पर पर रैपिड सेडान भी लिस्ट है। रैपिड 1.0-टीएसआई (न्यू टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन) के लिए रिफंड किया जाने बुकिंग अमाउंट 25,000 रुपए रखा गया है, जबकि फेसलिफ्ट सुपर्ब और कारॉक के लिए 50,000 रुपए राशि तय की गई है। कारों की बुकिंग कन्फर्म होने के बाद कस्टमर के मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल भेजा जाएगा। साथ ही लॉकडाउन समाप्त होने के बाद डीलरशिप द्वारा कार खरीददार से फाइनेंस से जुड़े ऑप्शंस और दस्तावेज प्रक्रिया को लेकर भी बातचीत की जाएगी।

    आपको बता दें कि कंपनी अपकमिंग रैपिड पेट्रोल, फेसलिफ्ट सुपर्ब और कारॉक की लॉन्च डेट से पर्दा उठा चुकी है। सभी मॉडल्स को ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान प्रदर्शित किया गया था। भारत में इन तीनों ही गाड़ियों को लॉकडाउन के बाद लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : 2020 स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट के वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा स्लाविया पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा स्लाविया

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है