• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Vs महिंद्रा थार रॉक्स: दिवाली पर कौनसी एसयूवी कार खरीदें?

    स्कॉर्पियो एन प्रैक्टिकल है, वहीं थार रॉक्स एडवेंचर के लिए ज्यादा तैयार है। हम आपको यह जानने में मदद करते हैं कि कौनसी एसयूवी कार आपके गैराज में जगह बनाने लायक है।

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 26, 2026 12:32 ist
    info icon
    published onOct 26, 2026 12:32 IST
    last updated onOct 26, 2026 12:32 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    अगर आप फेस्टिव सीजन पर एक दमदार एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं तो महिंद्रा के शोरूम में आपके लिए दो बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं: स्कॉर्पियो एन और थार रॉक्स। लेकिन इन दोनों में से किसी एक को चुनना सिर्फ कीमतों की तुलना करने जितना आसान नहीं है। दोनों गाड़ियां एक ही लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी हैं, दोनों में पावरफुल पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं, और दोनों ही ऑफ-रोड के लिए बेहतरीन हैं।

    असली फर्क एसयूवी के 'यूटिलिटी' वाले हिस्से को लेकर इनके नजरिए में है। स्कॉर्पियो एन एक पारंपरिक फैमिली एसयूवी है, जिसमें तीसरी रो की सीटिंग, बड़ा बूट स्पेस और जबरदस्त रोड प्रजेंस मिलती है। वहीं, थार रॉक्स का फोकस पूरी तरह एडवेंचर पर है, जो 5-सीट लेआउट और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ उन खरीदारों को आकर्षित करती है जो अक्सर सड़कों से हटकर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं। आइए, इन दोनों एसयूवी कार की कीमत, परफॉर्मेंस, ऑफ-रोड क्षमता और रोजमर्रा की प्रैक्टिकैलिटी के आधार पर विस्तार से तुलना करते हैं ताकि आप अपने लिए सही फैसला ले सकें।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Vs महिंद्रा थार रॉक्स: कीमत और वेरिएंट

    कीमत की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की रेंज 13.69 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि थार रॉक्स की शुरुआती कीमत 12.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि, सिर्फ शुरुआती कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। दोनों मॉडल्स के अलग-अलग वेरिएंट्स में इंजन, ट्रांसमिशन और ड्राइवट्रेन के आधार पर कीमतों में काफी अंतर आता है, इसलिए हमेशा अपनी जरूरत के हिसाब से बराबर के वेरिएंट्स की तुलना करना जरूरी है।

    मॉडल

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    महिंद्रा थार रॉक्स

    कीमत*

    13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये

    12.52 लाख रुपये से 23.52 लाख रुपये

    पेट्रोल इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    डीजल इंजन

    2.2-लीटर टर्बो-डीजल

    2.2-लीटर टर्बो-डीजल

    सीटिंग

    6 & 7

    5

    स्कॉर्पियो एन की शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा है, जो इसके बड़े साइज और फैमिली-ओरिएंटेड फीचर्स को दर्शाती है। यह उन खरीदारों के लिए है जिन्हें एक बड़ी, दमदार और प्रैक्टिकल एसयूवी चाहिए। दूसरी ओर, थार रॉक्स की खूबी यह है कि यह एक एडवेंचर-फोकस्ड एसयूवी होने के बावजूद रोजमर्रा के आराम से बहुत ज्यादा समझौता नहीं करती, और इसकी कीमत भी थोड़ी कम आकर्षक शुरुआती पॉइंट पर है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Vs महिंद्रा थार रॉक्स: पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन

    इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में, दोनों एसयूवी कार में महिंद्रा के भरोसेमंद 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि, पावर और टॉर्क के आंकड़ों में थोड़ा फर्क है, खासकर पेट्रोल इंजन में।

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison
    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    मॉडल

    स्कॉर्पियो एन

    थार रॉक्स

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    203 पीएस

    175 पीएस तक

    177 पीएस तक

    175 पीएस तक

    टॉर्क

    370 एनएम (एमटी) / 380 एनएम (एटी)

    370 एनएम (एमटी) / 400 एनएम (एटी)

    330 एनएम (एमटी) /  380 एनएम (एटी)

    330 एनएम (एमटी) /  400 एनएम (एटी)

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/6 स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    ड्राइव

    रियर-व्हील ड्राइव

    रियर-व्हील ड्राइव/4-व्हील ड्राइव

    रियर-व्हील ड्राइव

    रियर-व्हील ड्राइव/4-व्हील ड्राइव

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    जैसा कि आप देख सकते हैं, स्कॉर्पियो एन का टर्बो-पेट्रोल इंजन 203 पीएस की पावर जेनरेट करता है, जो थार रॉक्स के पेट्रोल इंजन से काफी ज्यादा है। यह इसे हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है। वहीं, दोनों एसयूवी कार के डीजल इंजन का पावर आउटपुट लगभग एक जैसा है, जो 175 पीएस तक है। रोड टेस्ट के दौरान, दोनों ही गाड़ियां आसानी से तीन अंकों की स्पीड तक पहुंच जाती हैं और इनकी राइड क्वालिटी और हैंडलिंग काफी आत्मविश्वास भरी महसूस होती है। पावरट्रेन के मामले में दोनों ही बहुत सक्षम हैं, लेकिन स्कॉर्पियो एन आरामदायक फैमिली रोड ट्रिप्स और रोज के इस्तेमाल के लिए ज्यादा वर्सेटाइल है, जबकि थार रॉक्स अपने एडवेंचर-फोकस्ड कैरेक्टर पर खरी उतरती है।

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Vs महिंद्रा थार रॉक्स: ग्राउंड क्लीयरेंस और साइज

    जब बात ऑफ-रोडिंग की हो, तो ग्राउंड क्लीयरेंस सबसे जरूरी आंकड़ों में से एक है। यहीं पर थार रॉक्स, स्कॉर्पियो एन पर बड़ी बढ़त बनाती है। थार रॉक्स का 226 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस, स्कॉर्पियो एन के 187 मिलीमीटर के मुकाबले काफी ज्यादा है। यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों, पथरीली पगडंडियों और गहरे गड्ढों को पार करते समय एक बड़ा फायदा देता है।

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison
    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    साइज

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    महिंद्रा थार रॉक्स

    लंबाई

    4662 मिलीमीटर

    4428 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1917 मिलीमीटर

    1870 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1857 मिलीमीटर

    1923 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    187 मिलीमीटर

    226 मिलीमीटर

    बूट क्षमता

    786 लीटर*

    447 लीटर

    वाटर वेडिंग क्षमता

    500 मिलीमीटर

    650 मिलीमीटर

    *स्कॉर्पियो एन की बूट कैपेसिटी तीसरी रो को फोल्ड करने के बाद है।

    साइज के मामले में स्कॉर्पियो एन ज्यादा लंबी और चौड़ी है, जिससे इसे एक दमदार रोड प्रजेंस और केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस मिलता है। इसका 786 लीटर का बूट स्पेस (तीसरी रो फोल्ड करके) इसे फैमिली ट्रिप्स के लिए बहुत प्रैक्टिकल बनाता है। वहीं, थार रॉक्स ज्यादा ऊंची है और इसकी वॉटर-वेडिंग क्षमता (650 मिलीमीटर) भी स्कॉर्पियो एन (500 मिलीमीटर) से बेहतर है, जो इसे मुश्किल हालात के लिए ज्यादा काबिल बनाती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि थार रॉक्स हर किसी के लिए बेहतर है। बड़े परिवारों के लिए स्कॉर्पियो एन की तीसरी रो सीटिंग एक निर्णायक फैक्टर हो सकती है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Vs महिंद्रा थार रॉक्स: ऑफ-रोड किट

    ऑफ-रोड हार्डवेयर के मामले में थार रॉक्स का पलड़ा भारी नजर आता है। इसका पूरा डिजाइन एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन के लिए बना है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्कॉर्पियो एन कोई सॉफ्ट-रोडर है। अपने 4-व्हील ड्राइव डीजल वेरिएंट में स्कॉर्पियो एन भी बेहद काबिल ऑफ रोडिंग कार है।

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    दोनों एसयूवी कार में कुछ ऑफ-रोड फीचर्स कॉमन हैं:

    • मजबूत लैडर-फ्रेम कंस्ट्रक्शन।

    • चुनिंदा डीजल वेरिएंट्स में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम, जिसे महिंद्रा 4एक्सप्लोर कहती है।

    • इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल, जो कम ट्रैक्शन वाली सतह पर पहियों को फिसलने से रोकता है।

    • लो-रेंज गियरबॉक्स और शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई 4-व्हील ड्राइव, जिससे आप चलते-चलते 2-व्हील ड्राइव से 4-व्हील ड्राइव में स्विच कर सकते हैं।

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    ड्राइव मोड्स में थोड़ा फर्क है। स्कॉर्पियो एन में नॉर्मल, स्नो, सैंड और मड एंड रट्स जैसे ज्यादा स्पेसिफिक टेरेन मोड्स मिलते हैं। वहीं, थार रॉक्स में स्नो, सैंड और मड जैसे मोड दिए गए हैं। थार रॉक्स को उसकी ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर वॉटर-वेडिंग क्षमता और बेहतर एप्रोच/डिपार्चर एंगल्स का फायदा मिलता है, जो इसे ज्यादा मुश्किल रास्तों पर बढ़त देते हैं। वहीं, स्कॉर्पियो एन भी अपने टेरेन मोड और जरूरी हार्डवेयर के साथ सिर्फ खराब सड़कों से कहीं ज्यादा मुश्किल हालात से निपटने में सक्षम है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Vs महिंद्रा थार रॉक्स: फीचर्स और रोजमर्रा की प्रैक्टिकैलिटी

    एक ऑफ-रोड एसयूवी जो रोजमर्रा के सफर में आरामदायक न हो, वह जल्दी ही अपना आकर्षण खो देती है। अच्छी बात यह है कि महिंद्रा ने इन दोनों एसयूवी कार में मजबूती के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स का भी पूरा ध्यान रखा है। टॉप वेरिएंट में दोनों ही गाड़ियां फीचर्स से भरपूर हैं।

    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison
    2026 Mahindra Scorpio N Vs Thar Roxx Detailed Comparison

    • स्कॉर्पियो एन (जेड8एल वेरिएंट): इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    • थार रॉक्स (एएक्स7एल वेरिएंट): इसमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 9-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

    इसके अलावा, दोनों एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इन्हें रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं। स्कॉर्पियो एन में ज्यादा स्पेस और तीसरी रो की सीटिंग इसे फैमिली के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बनाती है, जबकि थार रॉक्स का 5-डोर लेआउट इसे पिछली 3-डोर थार के मुकाबले कहीं ज्यादा उपयोगी बनाता है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और थार रॉक्स भले ही अपने लैडर-फ्रेम चेसिस और 4x4 हार्डवेयर शेयर करते हों, लेकिन ये अलग-अलग तरह के खरीदारों के लिए हैं। स्कॉर्पियो एन एक ऑल-राउंडर के तौर पर ज्यादा मज़बूत है, जो ज्यादा स्पेस, तीन पंक्ति में सीटें और फैमिली रोड ट्रिप के लिए जरूरी प्रैक्टिकैलिटी देती है, साथ ही अपने 4-व्हील ड्राइव रूप में यह मुश्किल रास्तों पर भी चलती है।

    थार रॉक्स, अपने ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और ज्यादा पानी में चलने की क्षमता के साथ, उन खरीदारों के लिए ज्यादा सही है जो आम रास्तों से हटकर कुछ करना चाहते हैं। अगर आपकी एसयूवी कार को हफ्ते के दिनों में आने-जाने, फैमिली के कामों और कभी-कभी होने वाले एडवेंचर के बीच बैलेंस बनाना है, तो स्कॉर्पियो एन ज्यादा सही है। लेकिन अगर ऑफ-रोडिंग आपकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर है, तो थार रॉक्स देखने लायक है।

    इन दोनों महिंद्रा एसयूवी कार में से कौनसी आपकी लाइफस्टाइल के लिए बेहतर है? हमें कमेंट्स में बताएं!

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    alok bage
    Oct 25, 2026, 7:34:34 PM

    Redmi 15 phone returns

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है