• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो की इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन जल्द होगा शुरू

    इलेक्ट्रिक कारों के पार्ट्स तैयार करने में रीको मोटर्स करेगी मदद

    cardekho
    cardekho
    Published On अप्रैल 26, 2018 17:23 ist
    info icon
    published onApr 26, 2018 17:23 IST
    last updated onApr 26, 2018 17:23 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले साल हमने जानकारी दी थी कि रेनो जल्द ही क्विड पर बेस इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है। उस समय चर्चाएं थी कि कंपनी इस कार को केवल चीन में उतारेगी, लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस कार को भारत में भी पेश करेगी। सूत्रों से पता चला है कि भारत में इलेक्ट्रिक कार तैयार करने के लिए रेनो ने गुरूग्राम की मैन्यूफैक्चर कंपनी से हाथ मिलाया है।

    Renault Kwid

    भारत में रेनो की इलेक्ट्रिक कारों को चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने सभी जरूरी काम पूरे कर लिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही यहां इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। चर्चाएं हैं कि सबसे पहले यहां क्विड इलेक्ट्रिक को तैयार किया जाएगा। भारत में रेनो क्विड की मांग काफी ज्यादा है, ऐसे में कंपनी क्विड इलेक्ट्रिक लाकर इस मौके को भुना सकती है।

    कुछ समय पहले रेनो के सीईओ कारलोस घोस ने कहा था कि अगर चीन में क्विड इलेक्ट्रिक को सफलता मिलती है तो वे इसे ब्राजील और भारत समेत दूसरे देशों में भी उतारेंगे।

    सूत्रों से पता चला है कि इलेक्ट्रिक कारों के पार्ट्स तैयार करने में गुरूग्राम की रीको मोटर्स मदद करेगी। रीको मोटर्स इलेक्ट्रिक कारों के पार्ट्स तैयार करेगी, जिनका इस्तेमाल कर कंपनी इलेक्ट्रिक कार बनाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेक-इन-इंडिया स्कीम का फायदा लेने के लिए रेनो स्थानीय स्तर पर ही इलेक्ट्रिक कार तैयार करेगी। भारत में तैयार होने की वजह से इनकी कीमत भी कम रहेगी।

    यह भी पढें : रेनो की इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है