• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब रेनो क्विड जाएगी ब्राज़ील, कंपनी बढ़ाएगी प्रोडक्शन

    रेनो अपनी पाॅपुलर हैचबैक क्विड को ब्राज़ील में एक्सपोर्ट करने पर विचार कर रही है। यह फैसला रेनो क्विड क्विड की बढ़ती डिमांड को देखते हुए लिया गया है। आपको बता दें कि लाॅन्च के केवल 4 महीने के अंदर क्विड की बुकिंग का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। एक्सपोर्ट अगले महीने यानि मार्च से शुरू हो सकता है। ऐसे में कंपनी एक बार फिर क्विड के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने मार्च से इस कार का प्रोडक्शन हर महीने 10,000 यूनिट करने का ऐलान किया है।

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 11, 2016 18:37 ist
    info icon
    published onFeb 11, 2016 18:37 IST
    last updated onFeb 11, 2016 18:37 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    इस संबंध में जानकारी देते हुए रेनो इंडिया के सीईओ व एमडी सुमित साहनी ने बताया कि ‘अगले महीने से रेनो क्विड को ब्राजील में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। इससे पहले भी कंपनी अपनी काॅम्पेक्ट एसयूवी डस्टर को ब्राज़ील एक्सपोर्ट कर रही थी। क्विड को सीकेडी रूट के जरिए ब्राज़ील भेजा जाएगा।’ हालांकि, साहनी ने यह साफ नहीं किया है कि रेनो क्विड की कितनी यूनिट को ब्राज़ील एक्सपोर्ट किया जाएगा।

    घरेलू बाजार पर ज्यादा जोर देते हुए साहनी ने कहा कि ‘अब तक रेनो क्विड का प्रोडक्शन 6 हजार यूनिट प्रति माह किया जा रहा था। बढ़ती मांग को देखते हुए अभी इसकी 8 हजार यूनिट प्रति माह करने पर विचार हो रहा है। लेकिन मार्च 2016 से इसे बढ़ाकर 10,000 यूनिट प्रति महीने किया जाएगा।’

    रेनो क्विड को पिछले साल सितम्बर के आखिर में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 2.56 लाख रूपए रखी गई थी। अपने एसयूवी लुक और एडवांस फीचर्स के चलते इस कार की बंपर बुकिंग हो गई है। पहले 2 महीने में ही इस कार के 10,600 यूनिट बिक गए। बंपर बुकिंग की वजह से देश के कुछ राज्यों में रेनो क्विड का वेटिंग टाइम 10 महीने तक बढ़ गया है। रेनो क्विड को 800सीसी पेट्रोल इंजन के साथ देश में उतारा गया था। लेकिन अब कंपनी इसका 1.0 लीटर इंजन माॅडल लाने पर काम कर रही है। इस अपडेट माॅडल में एएमटी गियर बाॅक्स भी देखने को मिलेगा। रेनो ने इस माॅडल को हालही में समाप्त हुए आॅटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया है। आपको बता दें कि रेनो क्विड को दिसंबर, 2015 में टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में भी जगह मिली थी।

    अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारतीय बाजार में रेनो का 4.5 प्रतिशत शेयर है, जिसे 2017 तक 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य बनाया गया है। इसमें क्विड की भूमिका काफी अहम है।

    यह भी पढ़ें :जानना चाहते हैं नई क्विड के बारें, देखें गैलरी

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है