• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड ने लगाए मारूति ऑल्टो-800 की तेज़ रफ्तार बिक्री पर ब्रेक

    मारूति सुज़ुकी की ऑल्टो रेंज, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हैं। ऑल्टो-800 की बात करें तो मई 2013 में लॉन्च होने के साथ ही इसकी जबरदस्त मांग बनी हुई है। लेकिन अब रेनो क्विड की वजह से ऑल्टो रेंज की तेज़ रफ्तार बिक्री पर ब्रेक लगने लगे हैं। वहीं क्विड की मांग का मीटर बढ़ता ही जा रहा है। मार्च-2016 की तुलना में अप्रैल 2016 में ऑल्टो-800 और ऑल्टो के-10 की बिक्री 23 प्रतिशत घटकर 16,583 यूनिट पर आ गई है। मार्च में कंपनी ने 22,101 ऑल्टो-800 और के-10 बेची थीं।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मई 31, 2016 16:45 ist
    info icon
    published onMay 31, 2016 16:43 IST
    last updated onMay 31, 2016 16:45 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की ऑल्टो रेंज, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हैं। ऑल्टो-800 की बात करें तो मई 2013 में लॉन्च होने के साथ ही इसकी जबरदस्त मांग बनी हुई है। लेकिन अब रेनो क्विड की वजह से ऑल्टो रेंज की तेज़ रफ्तार बिक्री पर ब्रेक लगने लगे हैं। वहीं क्विड की मांग का मीटर बढ़ता ही जा रहा है। मार्च-2016 की तुलना में अप्रैल 2016 में ऑल्टो-800 और ऑल्टो के-10 की बिक्री 23 प्रतिशत घटकर 16,583 यूनिट पर आ गई है। मार्च में कंपनी ने 22,101 ऑल्टो-800 और के-10 बेची थीं।

    वहीं दूसरी ओर, रेनो क्विड महीने दर महीने बिक्री में बढ़ोतरी हासिल करती नजर आ रही है। पिछले महीने कंपनी ने क्विड की 9,795 यूनिट बेचीं, मार्च-2016 में यह आंकड़ा 9,743 यूनिट का था।

    नीचे दिए बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि क्विड की मांग कैसे जोर पकड़ रही है और ऑल्टो की घर रही है…

    मॉडल Sep 15 Oct 15 Nov 15 Dec 15 Jan 16 Feb 16 Mar 16 Apr 16
    रेनो क्विड 381 5195 5469 5985 6888 7544 9743 9795
    मारूति ऑल्टो (800+के-10) 20658 22861 21995 22589 21462 21286 22101 16583

    आंकड़े देखकर तो आप समझ ही गए होंगे। शुरूआती दौर में रेनो क्विड के कारण मारूति ऑल्टो की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन समय गुजरने के साथ जैसे-जैसे रेनो क्विड की मांग बढ़ी, ऑल्टो की बिक्री पर असर पड़ना शुरू हो गया।

    मार्केट में रेनो क्विड की मांग इतनी है कि इसके लिए अभी भी काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। वेटिंग को कम करने के लिए रेनो ने हाल ही में चेन्नई स्थित प्लांट में तीसरी प्रोडक्शन शिफ्ट शुरू की है। कहीं-कहीं क्विड के लिए सात महीने तक की वेटिंग चल रही है।

    ऑल्टो के लिए चुनौती यहीं खत्म नहीं होती। रेनो जल्द ही क्विड में 1.0 लीटर का इंजन देने वाली है। जिससे यह पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल हो जाएगी। इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो के-10 से होगा। ऐसे में मांग बढ़ना भी लाजिमी है। इसके अलावा डैटसन की रेडी-गो भी इस सेगमेंट में उतरने वाली है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है