• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई रेनो क्विड

    कैमरे में कैद हुई कार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जून 22, 2018 15:13 ist
    info icon
    published onJun 22, 2018 15:13 IST
    last updated onJun 22, 2018 15:13 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kwid

    रेनो ने साल 2015 में क्विड हैचबैक को लॉन्च किया था। आकर्षक डिजायन, दमदार फीचर और बेहतर माइलेज की बदौलत लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। क्विड के प्रति ग्राहकों का रूझान देखते हुए कंपनी समय-समय पर इसके अपडेट वर्जन और लिमिटेड एडिशन भी उतारती रही है। अब एक रेनो क्विड को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। डिजायन को छिपाने के लिए इसे अच्छे से कवर किया हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह रेनो क्विड का कॉस्मेटिक अपडेट वर्जन हो सकता है।

    Renault Kwid

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसके आगे वाले डिजायन, पीछे वाले बंपर और साइड फेंडर में मामूली बदलाव नज़र आता है, बाकी का डिजायन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। पीछे की तरफ बाएं वाले हिस्से में एग्जॉस्ट पाइप दिया गया है, जो कवर से ढके होने की वजह से दिखाई नहीं दे रहा है। आगे की तरफ लगे रेनो के लोगों को भी कवर से ढका हुआ है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां चार्जिंग पोर्ट छुपा हुआ हो सकता है। रेनो जोय और निसान लीफ में भी इस जगह चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

    Renault Kwid

    रेनो ये घोषणा पहले ही कर चुकी है कि वह जल्द ही क्विड इलेक्ट्रिक को लॉन्च करेगी। चर्चाएं हैं कि सबसे पहले इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे भारत में उतारा जाएगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि कैमरे में कैद हुई कार रेनो क्विड का अपडेट वर्जन है या फिर इलेक्ट्रिक अवतार है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी रेनो की नई एमपीवी

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है