• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा अमेज वीएक्स सीवीटी लॉन्च, कीमत 8.57 लाख रूपए से शुरू

    वीएक्स सीवीटी पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 23, 2019 18:25 ist
    info icon
    published onApr 23, 2019 18:23 IST
    last updated onApr 23, 2019 18:25 IST
    905 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने अमेज सेडान के टॉप वेरिएंट वीएक्स को सीवीटी गियरबॉक्स से लैस कर दिया है। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 8.57 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 9.57 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह वीएक्स एमटी से करीब 83,000 रूपए और वी सीवीटी से 41,000 रूपए महंगी है।

    वीएक्स सीवीटी में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, अतिरिक्त यूएसबी पोर्ट और वन-टच अप/डाउन ड्राइवर विंडो जैसे फीचर दिए गए हैं। इस में क्रूज़ कंट्रोल का अभाव है, यह फीचर वीएक्स मैनुअल में दिया गया है।

    देश में एक जुलाई 2019 से नए सेफ्टी नियम लागू होने वाले हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अमेज़ सेडान की स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया है। अब अमेज में को-पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर भी सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे। ड्यूल-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर इस में पहले से स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    होंडा अमेज वीएक्स सीवीटी में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 80 पीएस और टॉर्क 160 एनएम है। दोनों इंजन 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स से लैस हैं। वीएक्स सीवीटी पेट्रोल के माइलेज का दावा 19 किमी प्रति लीटर और सीवीटी डीज़ल के माइलेज का दावा 27.4 किमी प्रति लीटर है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है