• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान टेरा से उठा पर्दा

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    published on मई 10, 2018 12:30 ist
    info icon
    published onMay 10, 2018 12:30 IST
    last updated onMay 10, 2018 12:30 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Terra

    निसान ने चीन में लॉन्च होने वाली फुल साइज प्रीमियम एसयूवी टेरा से पर्दा उठाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा। यह निसान की पहली लैडर-फ्रेम एसयूवी है। इसे निसान के पिकअप-ट्रक नवारा पर तैयार किया गया है।

    Nissan Terra, Toyota Fortuner and Ford Endeavour

    कद-काठी

      निसान टेरा फोर्ड एंडेवर टोयोटा फॉर्च्यूनर
    लंबाई 4882 एमएम 4892 एमएम (+10 एमएम) 4795 एमएम (-87 एमएम)
    चौड़ाई 1850 एमएम 1860 एमएम (+10 एमएम) 1855 एमएम (+5 एमएम)
    ऊंचाई 1835 एमएम 1837 एमएम (+3 एमएम) 1835 एमएम
    व्हीलबेस 2850 एमएम 2850 एमएम 2745 एमएम (-105 एमएम)
    ग्राउंड क्लीयरेंस 225 एमएम 225 एमएम 225 एमएम

    Nissan Terra

    फीचर लिस्ट

    लाइटें

    निसान टेरा में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और एलईडी ग्राफिक्स वाले टेल लैंप्स दिए गए हैं। इस मामले में यह टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से मिलती-जुलती है। फोर्ड एंडेवर में बाय-जेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं।

    ऑडियो सिस्टम

    निसान टेरा में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर्स के साथ दिया गया है। टोयोटा फॉर्च्यूनर में भी ऐसा ही सिस्टम लगा है। इन दोनों में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का अभाव है। फोर्ड एंडेवर में 8.0 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। फोर्ड एंडेवर में 10-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

    Nissan Terra

    कंफर्ट

    निसान टेरा में पैसिव की-लैस एंट्री, पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ और लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसकी फीचर लिस्ट काफी हद तक टोयोटा फॉर्च्यूनर से मिलती-जुलती है। फॉर्च्यूनर में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ का अभाव है। फोर्ड एंडेवर में बड़ा पैनारोमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, सेमी-ऑटोनॉमस पार्किंग और प्रोग्रामेबल की जैसे फीचर दिए गए हैं।

    सेफ्टी

    पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए तीनों एसयूवी में कई अच्छे और काम के फीचर दिए गए हैं। इन में सात एयरबैग (एंडेवर में 6 एयरबैग), एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल लॉन्च असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Nissan Terra

    इंजन और परफॉर्मेंस

    निसान टेरा में 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 183 पीएस की पावर और 251 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इस में रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प रखा गया है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे दूसरे देशों में डीज़ल इंजन के साथ भी पेश किया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में नवारा वाला 2.3 लीटर ट्विन-टर्बो और 2.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजन की पावर 190 पीएस और टॉर्क 450 एनएम होगा। इन में भी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा जा सकता है।

    Nissan Terra

    क्या भारत आएगी निसान टेरा ?

    निसान ने घोषणा की है कि इसे चीन के बाद फिलिपिंस और थाईलैंड में उतारा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निसान टेरा का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा। ये दोनों एसयूवी भारत में भी काफी लोकप्रिय है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि निसान टेरा को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है