• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट में मिलेंगे 8 कलर ऑप्शन, जल्द होगी लॉन्च

    निसान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार मैग्नाइट के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया है। इसका एक्सटीरियर डिजाइन काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही रखा गया है। अब कंपनी ने इस गाड़ी के कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

    सोनू
    सोनू
    published on अक्टूबर 22, 2020 14:10 ist
    info icon
    published onOct 22, 2020 14:10 IST
    last updated onOct 22, 2020 14:10 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार मैग्नाइट के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठाया है। इसका एक्सटीरियर डिजाइन काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही रखा गया है। अब कंपनी ने इस गाड़ी के कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

    सिंगल टोन कलर ऑप्शन

    • स्टॉर्म व्हाइट

    • ओनेक्स ब्लैक

    • ब्लेड सिल्वर

    • ब्राउन सैंडस्टोन

    • फ्लेयर गार्नेट रेड

    ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन

    • विविड ब्लू - स्टॉर्म व्हाइट

    • फ्लेयर गार्नेट रेड - ओनेक्स ब्लैक

    • पर्ल व्हाइट - ओनेक्स ब्लैक

    निसान मैग्नाइट कुल आठ कलर ऑप्शन में मिलेगी, जिनमें पांच सिंगल टोन कलर हैं जबकि तीन ड्यूल-टोन कलर। मैग्नाइट एसयूवी हर कलर में स्टाइलिश नजर आती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ड्यूल-टोन कलर इसके टॉप लाइन वेरिएंट में ही दिए जा सकते हैं।

    यह निसान कार केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगी। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन के पावर आउटपुट की जानकारी अभी कंपनी ने साझा नहीं की है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें ट्राइबर वाला 1.0 लीटर नैचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिल सकता है, वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

    इस अपकमिंग कार में 360 डिग्री कैमरा व्यू, एयर प्यूरीफायर, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, जेबीएल साउंड सिस्टम और 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    भारत में निसान मैग्नाइट की प्राइस (nissan magnite price) 5.50 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है और यहां इसे 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार का कंपेरिजन किया सोनेट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, टोयोटा अर्बन क्रूजर, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग रेनॉल्ट काइगर से होगा।

    यह भी पढ़ें : क्या निसान मैग्नाइट में है वो बात जो पहली ही नजर में आ जाएगी पसंद?

    was this article helpful ?

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है