निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन लॉन्च, कीमत 8.31 लाख रुपये
निसान इंडिया ने निसान मैग्नाइट का कुरो एडिशन फिर से लॉन्च कर दिया है। कुरो एडिशन प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के साथ भी मिलता था, जिसे नया फेसलिफ्ट मॉडल उतारने से पहले बंद कर दिया गया था। अब इसकी फिर से वापसी हुई है, इसे नई मैग्नाइट के एन-कनेक्टा वेरिएंट पर तैयार किया गया है और ऑल ब्लैक स्टाइल के साथ कुछ अतिरिक्त एसेसरीज दी गई है। मैग्नाइट कुरो की बुकिंग 11,000 रुपये के साथ शुरू हो गई है। यहां देखिए इसकी कीमत:
- Write a कमेंट
मैग्नाइट कुरो एडिशन की बुकिंग 11,000 रुपये के साथ शुरू हो गई है।

-
कुरो एडिशन को एन-कनेक्टा वेरिएंट पर तैयार किया गया है।
-
इसमें ब्लैक स्टाइल के साथ कई ब्लैक एलिमेंट्स और मिडनाइट ब्लैक केबिन थीम दी गई है।
-
स्पेशल एडिशन में हेडलाइट को एलईडी यूनिट के साथ अपग्रेड किया गया है।
-
इस वेरिएंट में एक वायरलेस फोन चार्जर और एक डैशकैम एसेसरीज के तौर पर दिया गया है।
-
इंजन में बदलाव नहीं हुआ है और पहले की तरह 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलना जारी है।
-
निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन की कीमत 8.31 लाख रुपये से 10.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
-
नया मिडनाइट ग्रे कलर स्टैंडर्ड दिया गया है, जो एन-कनेक्टा, टेक्ना, टेक्ना प्लस वेरिएंट में भी मिलेगा।
निसान इंडिया ने निसान मैग्नाइट का कुरो एडिशन फिर से लॉन्च कर दिया है। कुरो एडिशन प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के साथ भी मिलता था, जिसे नया फेसलिफ्ट मॉडल उतारने से पहले बंद कर दिया गया था। अब इसकी फिर से वापसी हुई है, इसे नई मैग्नाइट के एन-कनेक्टा वेरिएंट पर तैयार किया गया है और ऑल ब्लैक स्टाइल के साथ कुछ अतिरिक्त एसेसरीज दी गई है। मैग्नाइट कुरो की बुकिंग 11,000 रुपये के साथ शुरू हो गई है।
यहां देखिए इसकी कीमत:
| मैग्नाइट एन-कनेक्टा |
मैग्नाइट कुरो एडिशन |
अंतर |
|
| नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल |
7.97 लाख रुपये |
8.31 लाख रुपये |
+34,000 रुपये |
| नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल एएमटी |
8.52 लाख रुपये |
8.86 लाख रुपये |
+34,000 रुपये |
| टर्बो-पेट्रोल एमटी |
9.38 लाख रुपये |
9.72 लाख रुपये |
+34,000 रुपये |
| टर्बो-पेट्रोल सीवीटी |
10.53 लाख रुपये |
10.87 लाख रुपये |
+34,00 रुपये |
*सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।
कुरो एडिशन में नया क्या है?

निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन में लोकप्रिय डार्क थीम एसयूवी कार ट्रेंड को फॉलो किया गया है। इस एडिशन में ब्लैक एक्सटीरियर के साथ आगे पियानो ब्लैक ग्रिल, 16-इंच ब्लैक अलॉय व्हील, और ब्लैक रूफ रेल्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें एन-कनेक्टा वेरिएंट के तुलना में स्मोक्ड फिनिश के साथ एलईडी हेडलाइट, पीछे रेजन ब्लैक स्किड प्लेट, और आगे वाले फेंडर पर सिग्नेचर कुरो एडिशन बैजिंग दी गई है।

केबिन में ऑल-ब्लैक ‘मिडनाइट ब्लैक’ थीम दी गई है। अपहोल्स्ट्री, रूफ लाइनर, और डैशबोर्ड एलिमेंट्स पर ब्लैक फिनिश दी गई है, जो इसकी थीम से मेल खाते हैं। स्टीयरिंग व्हील और गियर शिफ्टर पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है, जो इसे कॉम्प्लिमेंट देने के साथ-साथ प्रीमियम फील दे रहे हैं।
इसमें एक वायरलेस फोन चार्जर और डैश कैमरा के अलावा कोई बड़ा फीचर अपडेट नहीं दिया गया है, और इस एडिशन में ये दोनों एसेसरीज फिटमेंट के तौर पर दिए गए हैं।
अन्य फीचर और सेफ्टी

एन-कनेक्टा वेरिएंट पर तैयार होने के कारण, मैग्नाइट कुरो एडिशन में 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, पीछे वेंट्स के साथ ऑटो एसी, 6-स्पीकर आर्कमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री जैसे फीचर दिए गए हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए मैग्नाइट कुरो एडिशन में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, हिल स्टार्ट असिस्ट, पीछे वाइपर और डिफॉगर, और पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका में बेची जाने वाली मेड-इन-इंडिया निसान मैग्नाइट को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
इंजन
निसान मैग्नाइट सब-4 मीटर एसयूवी कार में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं और कुरो एडिशन में ये दोनों चॉइस दी गई है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1-लीटर टर्बो पेट्रोल |
| पावर |
72 पीएस |
100 पीएस |
| टॉर्क |
96 एनएम |
160 एनएम तक |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी* |
5-स्पीड एमटी,सीवीटी* |
*एएमटी - ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन
कंपेरिजन

निसान मैग्नाइट का मुकाबला स्कोडा कायलाक, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, किआ सिरोस, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और रेनो काइगर से है।














