• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑफिशियली सामने आई निसान किक्स

    सोशल मीडिया और कई झलकियों के बाद आखिरकार निसान मोटर्स ने ग्लोबल कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स को ऑफिशियली यानी आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कार का सफर रियो ओलंपिक-2016 की मशाल रैली से शुरू होगा। किक्स ओलंपिक-2016 की ऑफिशियल कार होगी। इसकी बिक्री ब्राज़ील से ही शुरू होगी।

    रौनक
    रौनक
    published on मई 04, 2016 18:51 ist
    info icon
    published onMay 04, 2016 18:51 IST
    last updated onMay 04, 2016 18:51 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    कद-काठी और डिजायन के मामले में किक्स वैसी ही है जैसा इसका कॉन्सेप्ट दिखाया गया था। इसका इंटीरियर नेक्सट जनरेशन माइक्रा से प्रेरित है। डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम आएगा। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी से जुड़ी बाकी जानकारियां ब्राजील में लॉन्च के वक्त जारी की जाएंगी।

    किक्स को लेकर माना जा रहा था कि यह 4 मीटर के दायरे में होगी लेकिन ऐसा है नहीं इसकी लंबाई 4.3 मीटर है। अगर इसे भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसका मुकाबला हुंडई की क्रेटा से होगा। अगर इसे आक्रामक कीमत पर उतारा गया तो यह मारूति सुज़ुकी की विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिन्द्रा टीयूवी-300 को भी टक्कर देने की ताकत रखेगी।

    इसके अलावा एक संभावना यह भी बनती है कि यह निसान की कम बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी टेरानो की जगह भी ले सकती है। टेरानो को लंबे वक्त से निसान ने अपडेट नहीं किया है। हो सकता है कि किक्स के साथ निसान शायद ऐसी किसी योजना पर काम कर रही हो।

    निसान किक्स की कद-काठी

    लंबाई 4,295 एमएम
    चौड़ाई 1,760 एमएम
    ऊंचाई 1,590 एमएम
    व्हीलबेस 2,610 एमएम

    ब्राजील में किक्स की बिक्री अगस्त में शुरू होगी। इसके बाद इसे दूसरे दक्षिण अमेरिकी बाजारों में साल 2016 के अंत तक उतारा जाएगा। अगले साल तक इसके भारत समेत 80 देशों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें : क्या निसान भी लाएगी टेरानो का ऑटोमैटिक वेरिएंट ?

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है