• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने लॉन्च किया ऑनलाइन शोरूम व सेल्स प्लेटफार्म, अब घर बैठे खरीदी जा सकेंगी कारें

    कोरोनावायरस संकट के चलते तमाम कार कंपनियां अपने ऑनलाइन सेल्स व सर्विस प्लेटफार्म को लॉन्च कर रही है। अब कार निर्माता कंपनी निसान ने भी अपने ग्राहकों के लिए वर्चुअल शोरूम की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए ग्राहक हाल ही में लॉन्च हुई बीएस6 किक्स एसयूवी (BS6 Kicks SUV) का हर एंगल से अनुभव कर सकेंगे, साथ ही उसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। कंपनी ने अपना पूरा डैटसन पोर्टफोलियो भी ऑनलाइन बुकिंग व खरीददारी के लिए उपलब्ध कर दिया है।  अब कस्टमर्स निसान व डैटसन दोनों कंपनी के मॉडल्स के लिए ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 22, 2020 19:02 ist
    info icon
    published onMay 22, 2020 19:02 IST
    last updated onMay 22, 2020 19:02 IST
    5.9K Views
    • Write a कमेंट
    • सभी निसान-डैटसन मॉडल्स को ऑनलाइन बुक व खरीदा जा सकेगा।  
    • निसान जीटी-आर के अलावा सभी मॉडल्स की बुकिंग राशि 5,000 रुपए रखी गई है। 
    • नए प्लेटफार्म के जरिये सभी कस्मटर्स ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।  

    कोरोनावायरस संकट के चलते तमाम कार कंपनियां अपने ऑनलाइन सेल्स व सर्विस प्लेटफार्म को लॉन्च कर रही है। अब कार निर्माता कंपनी निसान ने भी अपने ग्राहकों के लिए वर्चुअल शोरूम की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए ग्राहक हाल ही में लॉन्च हुई बीएस6 किक्स एसयूवी (BS6 Kicks SUV) का हर एंगल से अनुभव कर सकेंगे, साथ ही उसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। कंपनी ने अपना पूरा डैटसन पोर्टफोलियो भी ऑनलाइन बुकिंग व खरीददारी के लिए उपलब्ध कर दिया है।  अब कस्टमर्स निसान व डैटसन दोनों कंपनी के मॉडल्स के लिए ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

    निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि “हम अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं जिससे कि वर्चुअल शोरूम के जरिये ग्राहकों को घर बैठे ही शोरूम जैसा अनुभव मिल सके।  यह प्लेटफार्म ग्राहकों को पूरे आत्मविश्वास, सुविधा और जीरो फिजिकल कॉन्टैक्ट के साथ प्रोडक्ट्स का अनुभव करने की भी सर्विस प्रदान करता है।”

    सभी कस्मटर्स वर्चुअल शोरूम को निसान की ऑफिशियल वेबसाइट से एक्सेस कर सकेंगे। इसके जरिये वे कारों के इंटीरियर व एक्सिटीरियर दोनों का 360 डिग्री व्यू देख सकेंगे।  निसान-डैटसन ने अपने मॉडल्स की ऑनलाइन बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है।  इसके लिए इच्छुक ग्राहकों को अपने पसंदीदा मॉडल का वेरिएंट व कलर चुनना होगा, साथ ही खुद को ऑनलाइन रजिस्टर भी करना होगा। डैटसन गो, गो+ और किक्स को 5,000 रुपए की राशि देकर बुक किया जा सकेगा। वहीं, निसान जीटी-आर की बुकिंग 50,000 रुपए का भुगतान करके की जा सकेगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ग्राहक नज़दीकी निसान व डैटसन डीलरशिप को चुन सकेंगे और अपने एड्रेस की डिटेल्स को भी भर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी अपनी वेबसाइट पर फाइनेंस ऑप्शंस की सुविधा भी दे रही है। 

    यह भी पढ़ें : अब फास्टैग के काम नहीं करने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स

    थाईलैंड के बाज़ारों में किक्स ई-पावर (Kicks E-Power) को हाल ही में लॉन्च किया गया है। कंपनी की इसे भारत लाने की योजनाएं काफी कम हैं। लेकिन, निसान इसकी जैसी डिज़ाइन मौजूदा किक्स के फेसलिफ्ट वर्जन में जरूर दे सकती है। भारत में किक्स फेसलिफ्ट को 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। कार निर्माता कंपनी अपनी 'ईएम2' कोडनेम एसयूवी के साथ सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है।

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें इन 10 कारों में से कोई एक और उठाएं शानदार ऑफर्स का लाभ

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on निसान किक्स

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है