नई रेनो डस्टर से 29 नवंबर को उठेगा अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पर्दा, जानिए भारत में कब तक आएगी ये एसयूवी कार
तीसरी जनरेशन की रेनो डस्टर भारत में 2025 तक लॉन्च की जा सकती है
- Write a कमेंट

-
नई रेनो डस्टर को ओएमएफ-बी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।
-
सामने आई तस्वीरों के अनुसार इसमें स्लीकी हेडलाइट के साथ बॉक्सी एसयूवी डिजाइन मिलेगी।
-
नई डस्टर में 3 इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं जिनमें दो टर्बो-पेट्रोल और एक हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल होगा।
-
भारत में नई रेनो डस्टर की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
तीसरी जनरेशन की रेनो डस्टर एसयूवी से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 29 नवंबर को पर्दा उठेगा। रिपोर्ट के अनुसार रेनो की सहायक कंपनी डासिया पुर्तगाल में नई जनरेशन की डस्टर को शोकेस करेगी। नई डस्टर एसयूवी कंपनी के सीएमएफ-बी प्लेटफार्म पर बनी होगी और इसमें कई इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। क्या कुछ मिलेगा इस नई एसयूवी कार में खास, जानेंगे आगेः
लुक

टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल और रेंडर इमेज से यह जानकारी मिल चुकी है कि नई रेनो डस्टर बॉक्सी एसयूवी वाला शेप लिए होगी, लेकिन इसे रेनो की नई डिजाइन थीम पर तैयार किया जाएगा। आगे की तरफ नई डस्टर में नई ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ पतले हेडलाइट सेटअप, और चंकी एयरडैम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: भारत में 10 लाख रुपये के बजट में इन 7 कारों में मिल रहा है वायरलेस फोन चार्जिंग फीचर, आप भी डालिए एक नजर

दमदार लुक देने के लिए इसमें बड़े व्हील आर्क, साइड बॉडी क्लेडिंग, और रूफ रेल्स दी जाएगी। पीछे की तरफ इसमें वाय शेप एलईडी टेललैंप्स और रियर बंपर इंटीग्रेटेड बड़ी स्किड प्लेट दी जा सकती है।
इंजन

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार नई रेनो डस्टर एसयूवी में तीन इंजन ऑप्शन: 110पीएस 1-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड (120पीएस/140पीएस) और सबसे पावरफुल 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल फ्लेक्स-फ्यूल इंजन (170पीएस) दिया जा सकता है। फ्लेक्स-फ्यूल इंजन केवल लैटिन अमेरिकन मार्केट वाले मॉडल में ही दिया जा सकता है, क्योंकि वहां पर गाड़ियों में यह पावरट्रेन मिलना काफी कॉमन है। नई डस्टर कार के ट्रांसमिशन की जानकारी इसके प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठने के बाद आएगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि रेनो जल्द ही इस एसयूवी कार के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन की घोषणा भी कर सकती है।
यह भी पढ़ें: नई स्कोडा सुपर्ब का डिजाइन स्केच हुआ जारी, 2 नवंबर को उठेगा पर्दा
भारत में लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन
नई जनरेशन की रेनो डस्टर को भारत में 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से होगा।














