• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    न्यू मारुति ग्रैंड विटारा Vs टोयोटा हाइराइडरः हाइब्रिड माॅडल प्राइस कंपेरिजन

    दोनों एसयूवी कारों का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी काॅम्पैक्ट एसयूवी कारों से रहेगा। 

    भानु
    भानु
    modified on सितंबर 27, 2022 15:05 ist
    info icon
    published onSep 26, 2022 19:34 IST
    last updated onSep 27, 2022 15:05 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में 2022 मारुति ग्रैंड विटारा को लाॅन्च कर दिया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 10.45 लाख रुपये रखी गई है। चूंकि मारुति ने न्यू ग्रैंड विटारा कार की पूरी प्राइस लिस्ट जारी कर दी है ऐसे में हमनें इसकी प्राइस को टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर से कंपेयर किया है जो कि ग्रैंड विटारा वाले प्लेटफाॅर्म पर ही तैयार की गई है। 

    बता दें कि टोयोटा ने हाइराइडर के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स की प्राइस का ही खुलासा किया है और बाकी वेरिएंट्स की प्राइस अक्टूबर के शुरूआत में सामने आ जाएगी। अब देखिए ये प्राइस कंपेरिजनः

    मारुति ग्रैंड विटारा प्राइस

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर प्राइस

    कीमत में अंतर

    –

    एस ऑटोमैटिक स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड-  15.11 लाख रुपये

    –

    जेटा+ स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड-  17.99 लाख रुपये

    जी  ऑटोमैटिक स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड-  17.49 लाख रुपये

    - 50,000 रुपये

    अल्फा+ स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड-  19.49 लाख रुपये

    वी  ऑटोमैटिक स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड-  18.99 लाख रुपये

    - 50,000 रुपये

    जैसा कि उपर टेबल में देखा जा सकता है मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड के मुकाबले टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड माॅडल की कीमत  50,000 रुपये कम है और इसका एंट्री लेवल वेरिएंट (एस ऑटोमैटिक) भी काफी अफोर्डेबल है। 

    Maruti Grand Vitara Review

    मारुति अपनी स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड ग्रैंड विटारा के साथ एक इंट्रोडक्टरी पैकेज की पेशकश कर रही है जिसके तहत 5 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वाॅरन्टी दी जाएगी। 

    यहां फिलहाल तो हाइराइडर माइल्ड हाइब्रिड के टाॅप ऑटोमैटिक माॅडल की प्राइस को ही कंपेयर किया जा सकता है जो इस प्रकार से हैः

    मारुति ग्रैंड विटारा

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर प्राइस

    कीमत में अंतर

    अल्फा ऑटोमैटिक माइल्ड हाइब्रिड-  16.89 लाख रुपये

    वी  ऑटोमैटिक माइल्ड हाइब्रिड-  17.09 लाख रुपये

    + 20,000 रुपये

    टोयोटा हाइराइडर माइल्ड हाइब्रिड ऑटोमैटिक के टाॅप माॅडल की प्राइस मारुति ग्रैंड विटारा के संबंधित वेरिएंट से 20,000 रुपये ज्यादा है। मारुति ग्रैंड विटारा माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स के मुकाबले टोयोटा की एसयूवी के दूसरे माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत में भी कमोबेश ये ही अंतर नजर आ सकता है। 

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा हाइराइडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का कौनसा वेरिएंट है आपके लिए बेस्ट, जानिए यहां

    Maruti Grand Vitara Review

    जानकारी के लिए बता दें कि न्यू ग्रैंड विटारा कार में भी टोयोटा हाइराइडर वाले माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इनमें 103 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 116 पीएस के कंबाइंड आउटपुट वाले 1.5 लीटर 3 सिलेंडर स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। जहां माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स की चाॅइस रखी गई है तो वहीं स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ ई सीवीटी गियरबाॅक्स का ऑप्शन रखा गया है। मारुति और टोयोटा की इन एसयूवी कार के टाॅप मैनुअल वेरिएंट्स में ऑल व्हील ड्राइवट्रेन की चाॅइस भी दी गई है। इनमे मारुति की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलाॅजी का इस्तेमाल हुआ है तो वहीं स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड टेक्नोलाॅजी टोयोटा से ली गई है। 

    टोयोटा अपने बाकी वेरिएंट्स की प्राइस से अक्टूबर में पर्दा उठाएगी। दोनों एसयूवी कारों का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी काॅम्पैक्ट एसयूवी कारों से रहेगा। मारुति और टोयोटा की इन एसयूवी कारों की कस्टमर डिलीवरी अभी शुरू की जानी बाकी है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है