• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति बलेनो की बुकिंग हुई शुरू, हेडअप डिस्प्ले फीचर से होगी लैस

    नई मारुति बलेनो को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग 11,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है। इस अपकमिंग कार से जुड़ी ज्यादा कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन मारुति ने इसके नए सेगमेंट फर्स्ट फीचर हेडअप डिस्प्ले की झलक जरूर दिखाई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 07, 2022 17:31 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2022 17:31 IST
    last updated onFeb 07, 2022 17:31 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    New Maruti Baleno Bookings Open, Adds Head-Up Display To Feature List

    • मारुति ने नई बलेनो की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। 
    • इसकी फीचर लिस्ट में सेगमेंट फर्स्ट हेडअप डिस्प्ले शामिल किया जाएगा।
    • यह करेंट स्पीड, टाइम, ड्राइव मोड और हॉरिजॉन्टल गॉज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाने में सक्षम होगा।
    • टीज़र के अनुसार, इसका हॉरिजोंटल गॉज टैकोमीटर और एवरेज माइलेज भी दिखाता है। 
    • नई बलेनो को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।  

    नई मारुति बलेनो को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग 11,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है। इस अपकमिंग कार से जुड़ी ज्यादा कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन मारुति ने इसके नए सेगमेंट फर्स्ट फीचर हेडअप डिस्प्ले की झलक जरूर दिखाई है।

    इसमें हेडअप डिस्प्ले को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ऊपर की तरफ पोज़िशन किया गया है जिसके चलते यह ड्राइवर की पहुंच में लगता है। यह ड्राइवर को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर नीचे की तरफ देखे बिना ही केवल आवश्यक जानकारी दिखा सकता है। टीज़र के अनुसार, बलेनो का हेडअप डिस्प्ले कार की करेंट स्पीड, टाइम, ड्राइव मोड (ऑटोमेटिक वेरिएंट) और हॉरिजोंटल गॉज दिखाने में सक्षम होगा। तस्वीरों में दो गॉज ऑप्शंस टैकोमीटर और एवरेज माइलेज भी देखने को मिले हैं। मारुति के अनुसार यह डिस्प्ले क्लाइमेट कंट्रोल डिटेल्स भी शो करने में सक्षम होगा।

    अपडेटेड बलेनो में नया डैशबोर्ड बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ दिया जाएगा। कोस्मेटिक अपडेट्स के तौर पर इसमें फ्रंट और रियर प्रोफाइल में बदलाव, नए हेडलैंप और टेललाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसका ओवरऑल बॉडी लेआउट पहले जैसा ही होगा।  

    कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह नई बलेनो कार में 1.2-लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन के साथ इंजन आइडल स्टॉप स्टार्ट फीचर देगी। अनुमान है कि यह गाड़ी अब भी 90 पीएस की ही पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकती है। इस कार में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। अपडेटेड बलेनो में सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जा सकता है, लेकिन इसे शायद लॉन्चिंग के समय नहीं उतारा जाएगा।

    New Maruti Baleno Bookings Open, Adds Head-Up Display To Feature List

    2022 मारुति बलेनो की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में बलेनो की कीमत 6.14 लाख से 9.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में बलेनो का मुकाबला हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज़, होंडा जैज़ और फोक्सवैगन पोलो से होगा।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है