• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई महिन्द्रा थार

    नई थार को 2020 में लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 21, 2018 12:47 ist
    info icon
    published onDec 21, 2018 12:47 IST
    last updated onDec 21, 2018 12:47 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2020 Mahindra Thar

    महिन्द्रा की नई थार को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। पुराने मॉडल से यह करीब एक से दो लाख रूपए महंगी हो सकती है। मौजूदा थार की कीमत 9.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला फोर्स गुरखा से होगा।

    Mahindra Thar

    कैमरे में कैद हुई थार पुराने मॉडल से ज्यादा चौड़ी है। कार के डेक लिड, डोर और प्लास्टिक व्हील आर्च में मौजूदा मॉडल की झलक दिखाई देती है। कार के आगे वाले हिस्से का डिजायन रैंग्लर से मिलता-जुलता है।

    2020 Mahindra Thar

    दूसरी जनरेशन की थार को महिन्द्रा के नए मॉड्यूलर लैडर-फ्रेम चेसिस पर तैयार किया जा सकता है। इसी प्लेटफार्म पर महिन्द्रा की मराज़ो एमपीवी भी बनी है। चर्चाएं हैं कि इसे जल्द लागू होने वाले सेफ्टी नियमों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। नई थार में महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाला 2.2 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। स्कॉर्पियो में यह इंजन 140 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। महिन्द्रा थार के मुकाबले में मौजूद फोर्स गुरखा में भी 2.2 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, इसकी पावर भी 140 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है।

    Mahindra Thar

    यह भी पढें : 2020 तक बंद हो सकती है मारूति की ये डीज़ल कारें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है