हुंडई वरना का नया एसएक्स प्लस वेरिएंट हुआ लॉन्च: मैनुअल और सीवीटी ऑप्शंस में रहेगा उपलब्ध, कीमत 13.79 लाख रुपये से शुरू
नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स के एसएक्स और फुल फीचर लोडेड एसएक्स (ओ) मॉडल के बीच पोजिशन किया गया है इसे।
- Write a कमेंट

- मैनुअल और सीवीटी ऑप्शंस के साथ 115 पीएस पावरफुल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें
- अब 1 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगे हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स।
- ऑल एलईडी लाइटिंग, 16 इंच अलॉय व्हील्स, 8 इंच टचस्क्रीन,सिंगल पैनल सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें
- सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, टीपीएमएस, रियर पार्किंग कैमरा, तथा फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी है उपलब्ध।
हुंडई वरना के लाइनअप में नया मिड वेरिएंट एसएक्स प्लस शामिल हो गया है। इस वेरिएंट को एसएक्स और एसएक्स (ओ) वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है जिसमें मैनुअल और सीवीटी ऑप्शंस दिए गए हैं। इस वेरिएंट के पेश होने से अब इस कार में वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स,लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स 1 लाख रुपये कम कीमत पर उपलब्ध रहेंगे। इस नए वेरिएंट की कीमत इस प्रकार से है:
| गियरबॉक्स |
एसएक्स वेरिएंट कीमत |
नया एसएक्स प्लस वेरिएंट कीमत |
कीमत में अंतर |
| 6-स्पीड मैनुअल |
13.15 लाख रुपये |
13.79 लाख रुपये |
+ 64,000 |
| सीवीटी |
14.40 लाख रुपये |
15.04 लाख रुपये |
+ 64,000 |
कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया
इसके साथ ही अब हुंडई ने ग्रैंड अपनी आई10,ऑरा,एक्सटर,वेन्यू और वरना वायर्ड से वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले अडेप्टर एसेसरीज के तौर पर मिलेंगे।
एसएक्स प्लस वेरिएंट में और क्या कुछ दिया गया है खास,जानिए आगे:
क्या कुछ है नया

हुंडई वरना एसएक्स प्लस सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट है जिसमें हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो सभी पिछले एसएक्स वेरिएंट में नहीं दिए गए हैं।


इसके अलावा नए एसएक्स प्लस वेरिएंट में एसएक्स वेरिएंट वाले भी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें एलईडी हेडलाइट्स, 16 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लाइट्स दिए गए हैं। इसके केबिन में डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम, लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर दिए गए हैं।
इस नए वैरिएंट में अन्य फीचर्स के तौर पर 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, सिंगल-पैनल सनरूफ, रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, कूल्ड ग्लवबॉक्स, एम्बिएंट लाइटिंग और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
पावरट्रेन ऑप्शंस

वरना सेडान के इस नए एसएक्स प्लस वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:
| इंजन |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन |
| पावर |
115 पीएस |
| टॉर्क |
144 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड मैनुअल/सीवीटी |
इसके टॉप वेरिएंट्स में 160 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) के ऑप्शंस दिए गए हैं।
कंपेरिजन

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस से है।
यह भी देखेंः हुंडई वरना ऑन रोड प्राइस














