• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई हुंडई आई20 पर बेस्ड क्रॉसओवर कार

    हुंडई नई आई20 पर बेस्ड एक क्रॉसओवर कार पर काम कर रही है, जिसे हाल ही में यूरोप की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

    सोनू
    सोनू
    published on अगस्त 14, 2020 19:30 ist
    info icon
    published onAug 14, 2020 19:30 IST
    last updated onAug 14, 2020 19:30 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट
    • नई क्रॉसओवर कार तीसरी जनरेशन की आई20 बेस्ड है।
    • इसका फ्रंट और इंटीरियर नई आई20 जैसा ही है, लेकिन रियर साइड का डिजाइन अलग होगा।
    • टेस्टिंग मॉडल में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.25 इंच की स्क्रीन दी गई है। 
    • नई आई20 को भारत में 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
    • आई20 पर बेस्ड क्रॉसओवर को भारत में उतारने की संभावनाएं कम ही है।

    हुंडई ने इस साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तीसरी जनरेशन की आई20 को पेश किया था, हालांकि अभी तक नई हुंडई आई20 भारत में लॉन्च नहीं हुई है। भारत में इसे साल 2020 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कंपनी नई आई20 पर बेस्ड एक क्रॉसओवर कार पर भी काम कर रही है, जिसे हाल ही में यूरोप की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    टेस्टिंग मॉडल का ग्राउंड क्लीयरेंस आई20 हैचबैक से थोड़ा ऊंचा है और पीछे का डिजाइन भी इससे अलग है। हालांकि इसके फ्रंट प्रोफाइल का डिजाइन हैचबैक मॉडल जैसा ही है। पुराने जनरेशन मॉडल की बात करें तो आई20 क्रॉसओवर को आई20 एक्टिव नाम से जाना था। यह हूबहू अपने हैचबैक मॉडल जैसी ही थी लेकिन अलग दिखाने के लिए इसमें बड़े सस्पेंशन और बॉडी क्लेडिंग का इस्तेमाल किया गया था। 

    टेस्टिंग मॉडल के इंटीरियर की झलक भी देखने को मिली है। कंपनी ने इसके सेंट्रल कंसोल को कवर से ढ़का हुआ है। हुंडई की इस क्रॉसओवर कार में नई आई20 जैसा ही केबिन लेआउट दिया गया है और इसमें 10.25 इंच की दो डिस्प्ले लगी है। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है जबकि दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम का काम करेगी। इसका स्टीयरिंग व्हील भारत में उपलब्ध क्रेटा के स्टीयरिंग व्हील जैसा ही है।

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यूरोपियन मार्केट में कंपनी आई20 क्रॉसओवर को टूरिंग मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है। इसमें रेगुलर मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 100पीएस और 120पीएस दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। यूरोपियन मार्केट में इसमें इंजन के साथ 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाएगा। यूरोप में हुंडई वेन्यू को लॉन्च नहीं किया गया है, ऐसे में कहा जा रहा है यह कार वहां पर हैचबैक और कोना के बीच का स्पेस भर सकती है। 

    अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी आई20 पर बेस्ड इस क्रॉसओवर कार के पिछले हिस्से को कैसा डिजाइन देती है। भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां आई20 पर बेस्ड इस क्रॉसओवर कार को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह कार यहां नहीं आएगी। कंपनी की योजना भारत में तीसरी जनरेशन की हुंडई आई20 को लॉन्च करने की है जो साल के आखिर तक पेश की जा सकता है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : पहले से ज्यादा माइलेज देगी नई हुंडई आई20, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है