• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लाॅन्च होगी हुंडई की नई एलांट्रा

    हुंडई की नई एलांट्रा सेडान लाॅन्चिंग के लिए तैयार है। इसे मंगलवार यानी 23 अगस्त को लाॅन्च किया जाना है। कार की शुरूआती कीमत 15 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है। 

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on अगस्त 22, 2016 18:41 ist
    info icon
    published onAug 22, 2016 18:41 IST
    last updated onAug 22, 2016 18:41 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई की नई एलांट्रा सेडान लाॅन्चिंग के लिए तैयार है। इसे मंगलवार यानी 23 अगस्त को लाॅन्च किया जाना है। कार की शुरूआती कीमत 15 लाख रूपए के आसपास रहने की संभावना है। लाॅन्चिंग के बाद इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस, स्कोडा आॅक्टाविया, फाॅक्सवेगन जेटा, शेवरले क्रूज़ और होंडा की जल्द आने वाली नई सिविक से होगा। कई हुंडई डीलर इसकी बुकिंग भी शुरू कर चुके हैं। बुकिंग राशि 25,000 रूपए रखी गई है। हालांकि बुकिंग पर कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलेंगे। डीजल वेरिएंट में 1.6 लीटर का इंजन आएगा। हालांकि इसकी पावर में बदलाव हो सकता है। इसकी मौजूदा पावर 128 पीएस है, नई एलांट्रा की पावर 140 पीएस होने की उम्मीद है। पेट्रोल वर्जन की बात करें तो मौजूदा एलांट्रा में 1.8 लीटर का इंजन दिया गया है जबकि नई एलांट्रा में 2.0 लीटर का इंजन मिल सकता है। इसकी पावर 156 पीएस होगी। संभावना है कि दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।  

    डिजायन की बात करें तो नई एलांट्रा मौजूदा वर्जन की तुलना में ज्यादा शार्प, आकर्षक और दमदार है। इसे हुंडई के नए फ्लूडिक स्कल्प्चर डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इस वजह से यह मौजूदा वर्जन से ज्यादा लंबी और चौड़ी है। कंपनी का दावा है कि इसकी परफॉर्मेंस और हैंडलिंग पहले से बेहतर होगी।

    एक्सटीरियर पर नजर डालें तो इसे पूरी तरह से दोबारा डिजायन किया गया है, हालांकि इसमें मौजूदा एलांट्रा की झलक दिखती है। फ्रंट में हुंडई की बड़ी सिग्नेचर ग्रिल, शार्प हैडलैंप, साइड में 17 इंच के अलाॅय व्हील, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स और कूपे स्टाइल की रूफलाइन दी गई है, जो इस में नयापन लाते हैं।

    केबिन में भी काफी बदलाव हुए हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर 4.2 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इस में 7.0 या 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा जो एपल कारप्ले और गुगल एंड्राॅइड आॅटो सपोर्ट करेगा। इसके अलावा नई एलांट्रा में ब्लू-लिंक एप भी मिलेगा जो स्मार्टफोन और स्मार्टवाॅच दोनों को सपोर्ट करेगा।

    नई एलांट्रा में पैसेंजर सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 7-एयरबैग, इलेक्ट्राॅनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), ट्रेक्शन कंट्रोल, एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और टायर प्रेशर माॅनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है