• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अमेज में एडीएएस के तहत दिए गए फीचर्स की असल में कैसी है परफॉर्मेंस? जानिए यहां

    जब हमें नई अमेज को ड्राइव करने का मौका मिला तो हमनें सबसे पहले इसके एडीएएस रियल वर्ल्ड परफॉर्मेंस को एक्सपीरियंस किया।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 23, 2024 14:32 ist
    info icon
    published onDec 23, 2024 14:29 IST
    last updated onDec 23, 2024 14:32 IST
    655 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Honda Amaze ADAS tested in real-world

    नई होंडा अमेज को हाल ही में लॉन्च किया गया है जो कि एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस पहली सब 4 मीटर सेडान है। क्या खास नजर आया हमें, ये आप जानेंगे आगे:

    हमनें किन चीजों को परखा और क्या मिला?

    होंडा अमेज के एडीएएस के साथ हमें काफी कम वक्त बिताने का मौका मिला और कैसा रहा इसका इंप्रेशन ये आप देखिए आगे:

    अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल:ये एक पूरा क्रूज ​कंट्रोल ही है जिसमें ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और एक्सलरेशन की सुविधा मिलती है जो आगे चल रहे व्हीकल से आपको डिस्टेंस मेंटेन करने की सहूलियत देता है। होंडा अमेज में ये फीचर बिना किसी परेशानी के काम करता है। ये दो कारों की लंबाई के बराबर की दूरी को मेंटेन करता है। यदि आगे कोई व्हीकल मौजूद नहीं है तो ये रेगुलर क्रूज कंट्रोल की तरह काम करता है। 

    Honda Amaze

    लेन कीप असिस्ट: लेन कीप असिस्ट से ज्यादा मोड़ वाले रास्तों पर आपको लेन के बीच में रहने की सहूलियत देता है। अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल से उलट ये फीचर उतना स्मूद नहीं है और अटकता भी है। यहां तक की अच्छी मार्किंग वाली सड़कों पर भी ये सब 4 मीटर सेडान अपने लेन से बाहर निकलती दिखाई दी। 

     ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग:ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग फीचर की मदद से यदि सड़क पर कोई रूकावट वाली चीज एडीएएस डिटेक्ट कर लेता है तो कार में ऑटोमैटिक ब्रेक लग जाते हैं। अमेज में इस फीचर ने काफी अच्छे से काम किया और सड़क पर जब भी कोई चीज डिटेक्ट हुई तो इसने कार को रोक दिया। इसके अलावा इसने जानवरों और राहगीरों को भी डिटेक्ट किया और इनके अनुसार कार में ब्रेक लगते रहे। इस फीचर की सबसे अच्छी बात ये भी रही कि ये कम स्पीड में भी काम करता है। 

    जहां हम केवल इन्हीं फीचर्स को टेस्ट कर पाए वहीं नई अमेज में रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम,ऑटोमैटिक हाई/लो बीम और लीड व्हीकल डिपार्चर नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    अन्य सेफ्टी फीचर्स 

    Honda Amaze interior

    सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस के अलावा नई अमेज में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ट्रैक्शन कंट्रोल, एक हिल होल्ड असिस्ट, एक रियरव्यू और एक लेनवॉच कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।  

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Honda Amaze 1.2-litre naturally-aspirated petrol engine

    होंडा अमेज में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है ​जो 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 7 स्टेप सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    कीमत और कंपेरिजन

    Honda Amaze

    नई होंडा अमेज कार की कीमत 8 लाख रुपये से 10.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। आप 2024 होंडा अमेज  का मुकाबला हुंडई ऑरा, 2024 मारुति डिजायर और टाटा टिगोर में से कौनसी जैसी सेडान कारों से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    anil
    Dec 24, 2024, 8:02:27 AM

    In owns the automatic version . ADAS looks great. Saw the effect of line departure. Car tries to pull it back to the lane. Adaptive cruise control is superb.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      abhijeet sharan
      Dec 23, 2024, 6:37:26 PM

      Is this car still revant in the Indian market with the arrival of Mahindra B6 and Creta EV ? It has nothing to excite But it has the timelessness of reliability and a sure shot at one lac kms

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है