• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आई सफारी स्टाॅर्म, कीमत 13.52 लाख रूपए

    टाटा मोटर्स ने एसयूवी सफारी स्टाॅर्म का नया वर्जन लाॅन्च किया है, जो पहले से ज्यादा पावरफुल है। टाटा ने अपने इस नए वर्जन की कीमत 13.52 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जोकि पिछले वेरिएंट से करीब 40,000 रूपए महंगी है। यह नया इंजन सफारी स्टाॅर्म के केवल वीएक्स वेरिएंट में ही दिया गया है, जो टू व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे आने वाले समय में 4 व्हील ड्राइव के साथ भी उतारा जा सकता है।

    सुमित
    सुमित
    Published On नवंबर 25, 2015 20:12 ist
    info icon
    published onNov 25, 2015 20:12 IST
    last updated onNov 25, 2015 20:12 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    पावर स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र डाले तो नई सफारी स्टाॅर्म में 2.2-लीटर, 4-सिलेन्डर वेरिकोर400 डीज़ल इंजन लगा है जो 156पीएस की पावर व 400एनएम की टाॅर्क जनरेट करता है, जो पिछले वेरिएंट के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। नई सफारी स्टाॅर्म 0-100 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार पर पहुंचने में 12.8 सैकेंड का समय लेता है, वहीं 0-60 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार पर पुराने वर्जन की तुलना में 0.5 सैकेंड जल्दी पहुंची है।

    Torque comparison

    आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने कुछ महीनों पहले भी सफारी स्ट्रोम का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा था, जिसकी कीमत 9.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) थी। इसमें 2.2-लीटर वीटीटी वेरिकोर इंजन दिया गया था जो 150पीएस की पावर 4,000आरपीएम पर व 320एनएम की टाॅर्क 1700-2700आरपीएम पर जनरेट करता है।

    सोर्स: टीम बीएचपी

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    टाटा सफारी स्टॉर्म पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है