• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हुई जेडएस ईवी

    एमजी इंडिया ने जेडएस ईवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। भारत में इस कार को 2020 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 23, 2020 13:45 ist
    info icon
    published onNov 05, 2019 18:49 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:45 IST
    485 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    एमजी मोटर्स, हेक्टर एसयूवी से ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है। इसे अब तक 38,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। हेक्टर की सफलता के बाद अब कंपनी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘ज़ेडएस’ को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जेडएस ईवी को कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। भारत में यह कार 2020 की शुरूआत में आएगी। 

     

    एमजी ज़ेडएस ईवी में ऑल-इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिसे 45.6 केडब्ल्यूएच की बैटरी से पावर मिलती है। इसकी पावर 150 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। फुल चार्ज होने पर यह कार 428 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से महज 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

     

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह एसयूवी इलेक्ट्रिक के अलावा पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन में भी उपलब्ध है। इस लिस्ट में 1.5-लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। पहले वाले इंजन की पावर 160 पीएस और टॉर्क 141 एनएम है। वहीं बाद वाला इंजन 111 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 1.5 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    चर्चाएं हैं कि एमजी जेडएस को भारत में भी पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इनकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है। अगर यह पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन में आती है तो इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। 

     

    भारत आने वाली एमजी जेडएस ईवी में 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज़ कंट्रोल, मल्टी इनफॉर्मेशन डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ आएगा। यह फीचर एसी  के साथ लगा होगा जो केबिन की हवा को शुद्ध रखेगा। 

    एमजी ज़ेडएस ईवी को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया जाएगा, चर्चाएं हैं कि इसी दौरान कंपनी इनके पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन वाले मॉडल को भी पेश कर सकती है। भारत में जेडएस ईवी की कीमत 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और अपकमिंग निसान लीफ ईवी से होगा।

    यह भी पढें: एमजी ज़ेडएस में दिया जा सकता है पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है