• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ईज़ेडएस में भी मिलेगा एयर प्योरीफायर  

    एमजी ईज़ेडएस को जनवरी 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 23, 2020 13:46 ist
    info icon
    published onOct 25, 2019 11:08 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:46 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    एमजी मोटर की भारत में पहली कार "हेक्टर'' एसयूवी है। भारत में एमजी की अगली कार ईजेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे पहले दिसंबर 2019 में लॉन्च किया जाना था। लेकिन अब इसे 2020 में पेश किया जाएगा। हालांकि, चीन और यूके में यह पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। हाल ही में इंडिया में लॉन्च होने वाली ई-जेडएस की एक फोटो सामने आई है जिससे पता चला है कि इसमें  भी किया सेल्टोस की तरह एयर प्यूरीफायर मिलेगा।    

    एमजी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के क्लाइमेट कंट्रोल में 2.5 पीएम (पार्टिकियूलेट मेटर) इन-बिल्ट एयर फ़िल्टर मिलेगा। यूके में उपलब्ध ईजेडएस के केवल टॉप वेरिएंट में ही एयर प्योरीफायर मिलता है। वर्तमान में भारत में केवल हुंडई वेन्यू और किया सेल्टोस ही 30 लाख रुपये से सस्ती कारें है जिनमें एयर प्योरीफायर का फीचर दिया गया है। 

    हुंडई इंडिया में अपनी पहली लम्बी-दूरी तय कर सकने वाली इलेक्ट्रिक कार 'कोना ईवी' को लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, इसमें एयर प्योरीफायर की कमी है। एमजी ईजेडएस में कोना ईवी से ज्यादा क्षमता की बैटरी, बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग सिस्टम मिलेगा लेकिन इसकी ड्राइव रेंज कोना से कम है। हमने पहले ही एमजी ई-जेडएस और हुंडई कोना के स्पेसिफिकेशन का कम्पेरिज़न कर चुके है। यहाँ क्लिक करें और जानें की दोनों कारों में से कौनसी कार है बेहतर। 

    हुंडई कोना की तरह एमजी भी जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक ही वेरिएंट में उतारेगी। इसकी कीमत 25 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। 

    साथ ही पढ़ें: टोयोटा भारत में लॉन्च करेगी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है