एमजी विंडसर ईवी एसेंस वेरिएंट Vs एक्साइट वेरिएंट: फोटो कंपेरिजन
एमजी विंडसर ईवी की वेरिएंट अनुसार कीमत सामने आ चुकी है जो 9.99 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है।
- Write a कमेंट

एमजी विंडसर ईवी की वेरिएंट अनुसार कीमत सामने आ चुकी है जो 9.99 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है। इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसका बेस वेरिएंट भी काफी फीचर लोडेड है। इस आर्टिकल में आप तस्वीरों के जरिए जानेंगे कि फुल लोडेड एसेंस वेरिएंट के मुकाबले कैसा है इसका बेस वेरिएंट :
फ्रंट

फ्रंट से शुरू करें तो विंडसर ईवी के बेस वेरिएंट एक्साइट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,इल्यूमिनेटेड एमजी लोगो और ब्लैक स्किड प्लेट के साथ छोटी ग्रिल दी गई है।

इसके मुकाबले इसके टॉप वेरिएंट एसेंस में ये सब फीचर्स दिए गए हैं मगर इसमें स्किड प्लेट को सिल्वर फिनिश दी गई है।
साइड

एक्साइट वेरिएंट में स्टाइलाज्ड कवर्स के साथ 17 इंच के स्टील व्हील्स और डोर के बॉटम में ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है जिसके साथ मैनुअली ऑपरेबल फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो टाटा कर्व में भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ओआरवीएम्स पर टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं।

इसके फुल लोडेड एसेंस वेरिएंट में 18 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स,क्रोम इंसर्ट्स के साथ साइड मोल्डिंग और इलेक्ट्रॉनिकली डेप्लॉयड फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो आप महिंद्रा एक्सयूवी700 में भी देख सकते हैं। इसके अलावा इसमें रूफ रेल्स और फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दी गई है।
रियर


दोनों वेरिएंट्स में एलईडी लाइट बार से कनेक्ट होती हुई टेललाइट्स दी गई है। इसके बेस वेरिएंट एक्साइट में ब्लैक रियर स्किड प्लेट दी गई है वहीं इसके एसेंस वेरिएंट में क्रोम फिनिश वाली स्किड प्लेट दी गई है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट्स में एलईडी रियर फॉगलैंप्स भी दिए गए हैं मगर विंडसर ईवी एसेस वेरिएंट रियर विंडशील्ड डिफॉगर दिया गया है।
डैशबोर्ड

दोनों वेरिएंट्स के डैशबोर्ड का डिजाइन काफी मिनिमलस्टिक है। इसके बेस वेरिएंट एक्साइट में लैदरेट डोर पैड्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन,10.1 इंच टचस्क्रीन,7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,ऑटो एसी के साथ रियर वेंट्स और सेंटर कंसोल पर स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

इसके मुकाबले एसेंस वेरिएंट में ये सब फीचर्स दिए गए हैं मगर इसमें डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील को लैदरेट फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 15.6 इंच टचस्क्रीन और 8.8 इंच ड्राइवर डिस्प्ले के साथ सेंटर कंसोल स्टोरेज स्पेस के लिए रोलिंग कवर भी दिया गया है।
सीट्स

इसके एक्साइट वेरिएंट में सीटों के लिए फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ मिडिल पैसेंजर को छोड़कर सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिया गया है। इसकी रियर सीट 135 डिग्री तक रिक्लाइन भी हो सकती है।

दूसरी तरफ एसेंस वेरिएंट में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसकी फ्रंट सीटों पर वेंटिलेशन का फंक्शन और रियर सीटों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट का फीचर दिया गया है। एक्साइट वेरिएंट की तरह इसकी भी रियर सीट 135 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती है।
अन्य फीचर्स
इसके बेस वेरिएंट एक्साइट में ऑडियो और कॉल कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और एक डे/नाइट आईआरवीएम (इंटीरियर रियरव्यू मिरर) के साथ टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचस्र दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ऑल 4 डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग सेंसर और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके फुल लोडेड एसेंस वेरिएंट में उपरोक्त सभी फीचर्स दिए गए हैं और इनके अलावा इसमें 6 वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वायरलेस फोन चार्जर का फीचर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
पावरट्रेन
एमजी विंडसर ईवी में 38 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया जो 136 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एमआईडीसी क्लेम्ड रेंज 331 किलोमीटर है।
कंपेरिजन
एमजी विंडसर ईवी को एमजी जेडएस ईवी और टाटा कर्व ईवी के विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है। इसके अलावा इसे टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी के विकल्प के तौर पर भी खरीदा जा सकता है। इस प्राइस रेंज इसकी टक्कर टाटा पंच ईवी से भी रहेगी।
यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस














