• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर ड्यूल-टोन से उठा पर्दा, बुकिंग भी हुई शुरू

    एमजी मोटर्स ने हेक्टर एसयूवी के ड्यूल-टोन वर्जन से पर्दा उठाया है। इसी के साथ कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करवा सकते हैं। एमजी हेक्टर ड्यूल-टोन को भारत में आने वाले कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 18, 2020 12:23 ist
    info icon
    published onSep 18, 2020 12:23 IST
    last updated onSep 18, 2020 12:23 IST
    6K Views
    • Write a कमेंट
    • हेक्टर ड्यूल-टोन पहले से 20,000 रुपये महंगी हो सकती है।
    • ड्यूल-टोन हेक्टर को 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है।
    • ड्यूल-टोन ऑप्शन केवल इसके टॉप शार्प वेरएंट में ही मिलेगा।

    एमजी मोटर्स ने हेक्टर एसयूवी के ड्यूल-टोन वर्जन से पर्दा उठाया है। इसी के साथ कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करवा सकते हैं। एमजी हेक्टर ड्यूल-टोन को भारत में आने वाले कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा। 

    वर्तमान में हेक्टर एसयूवी पांच सिंगल-टोन कलर में मिलती है। ड्यूल-टोन मॉडल में इसकी ए पिलर से लेकर रूफ तक सब कुछ ब्लैक होगा, वहीं बाकी की बॉडी के लिए कैंडी व्हाइट और ग्लेज रेड कलर का ऑप्शन मिलेगा। ड्यूल-टोन कलर का ऑप्शन केवल इसके टॉप मॉडल शार्प में ही मिलेगा, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर पहले से ही मिलता है। हेक्टर के कंपेरिजन में मौजूद टाटा हैरियर और हुंडई क्रेटा पहले से ही ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में मिलती है।

    हेक्टर में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ड्यूल-टोन हेक्टर एसयूवी मौजूदा मॉडल से 20,000 रुपये महंगी हो सकती है। वर्तमान में इस एसयूवी कार की प्राइस 12.84 लाख रुपये से 17.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर और जीप कंपास से है। वहीं इस प्राइस रेंज में यह हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस के टॉप वेरिएंट को भी टक्कर देती है।

    यह भी पढ़ें : एमजी ग्लॉस्टर के सेमी ऑटोनॉमस पार्किंग असिस्ट फीचर से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है