• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म फिर से लॉन्च, कीमत 19.99 लाख रुपये

    एमजी हेक्टर में भी ब्लैक थीम का ट्रेंड जारी है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 07, 2026 19:55 ist
    info icon
    published onOct 07, 2026 19:55 IST
    last updated onOct 07, 2026 19:55 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    2026 MG Hector Blackstorm And Snowstorm

    जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हेक्टर का नया स्टॉर्म एडिशन पैकेज लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह एडिशन हेक्टर के टॉप मॉडल सेव्वी पर बेस्ड है। हेक्टर की स्टॉर्म सीरीज पहले 2024 में बिक्री के लिए उपलब्ध थी और अब इसे 2026 मॉडल के साथ फिर से पेश किया गया है।

    नया क्या है?

    एमजी हेक्टर स्टॉर्म सीरीज दो वर्जन: ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म में उपलब्ध है। पहले की तरह, ब्लैकस्टॉर्म एडिशन ब्लैक एक्सटीरियर कलर में मिलता है, जबकि स्नोस्टॉर्म एडिशन केवल पर्ल-व्हाइट एक्सटीरियर कलर में आता है।

    2026 MG Hector Blackstorm And Snowstorm

    इनमें ब्लैक रूफ स्टैंडर्ड है। अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में एक्सटीरियर में रेड एक्सेंट शामिल हैं। खासकर, रेड ब्रेक कैलिपर्स, टेलगेट एक्सेंट, ओआरवीएम प्रोटेक्टर, और हेडलैंप प्रोटेक्टर शामिल हैं।

    2026 MG Hector Blackstorm And Snowstorm

    केबिन की बात करें तो स्टॉर्म एडिशन में ब्लैक कलर थीम के साथ हेडरेस्ट पर एडिशन के नाम की ब्रांडिंग दी गई है।

    एमजी हेक्टर ओवरव्यू

    हेक्टर लंबी दिखने वाली एसयूवी है, यह उन लोगों के लिए सही है जो रोड पर अपनी मौजूदगी और चमक-दमक चाहते हैं। यह बड़ी क्रोम ग्रिल और लंबी बोनट लाइन की वजह से वाकई कमाल की लगती है। इसमें आगे की तरफ बंपर पर हेडलैंप और फॉग लैंप हैं। हालांकि इसमें डायनामिक इंडिकेटर के साथ एलईडी डीआरएल हैं, लेकिन वे इस सेगमेंट की कई गाड़ियों की तरह कनेक्टेड नहीं हैं।

    2026 MG Hector Blackstorm And Snowstorm

    साइड से यह लंबी दिखती है और राइडिंग के लिए इसमें बड़े 17-इंच ड्यूल-टोन व्हील दिए गए हैं।

    पीछे की तरफ क्लैमशेल-टाइप बूटलिड है, जिसमें पूरी तरह से कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स हैं। पीछे की तरफ जो चीज इसे और आकर्षक बनाती है, वह है कार की चौड़ाई में लगे बड़े क्रोम एक्सेंट।

    2026 MG Hector Blackstorm And Snowstorm

    केबिन की बात करें तो जहां रेगुलर हेक्टर में वेरिएंट के हिसाब से बैज और ब्लैक थीम मिलती है, वहीं स्टॉर्म एडिशन में ऑल-ब्लैक केबिन थीम मिलती है। हालांकि, दोनों में लेदरेट रैपिंग और पियानो ब्लैक एक्सेंट के साथ एक जैसा लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन है, जो केबिन को प्रीमियम बनाता है। स्टॉर्म एडिशन की खासियत वर्टिकल माउंटेड 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो केबिन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है।

    आगे वाली सीटों की तरह, पीछे वाली सीटों पर भी काफी जगह और प्रैक्टिकैलिटी मिलती है। आपकी छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए काफी स्टोरेज है।

    2026 MG Hector Blackstorm And Snowstorm

    फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ 8-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम दिया गया है। ड्राइवर को भी 7-इंच डिजिटल इंफोर्मेशन डिस्प्ले मिलती है। अन्य फीचर हाइलाइट्स में एक पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, आगे पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, एक पावर्ड टेलगेट और एक वायरलेस चार्जर शामिल है।

    सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल (एचएचसी), ईबीडी के साथ एबीएस, लेवल-2 एडीएएस, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    एमजी हेक्टर इंजन स्पेसिफिकेशन

    एमजी हेक्टर में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इसके इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    143 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी / सीवीटी

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    2026 MG Hector Blackstorm And Snowstorm

    प्राइस और कंपेरिजन

    एमजी हेक्टर की कीमत 14.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    इसका मुकाबला टाटा हैरियर, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ, जीप कंपास, और एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी जैसी प्रीमियम एसयूवी कार से है।

    was this article helpful ?

    एमजी हेक्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है