• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक लाख रुपये क बढ़ी एमजी ग्लॉस्टर की प्राइस

    एमजी ने अपनी फुल साइज एसयूवी ग्लॉस्टर को 8 अक्टूबर 2020 के दिन लॉन्च किया था। ये वेरिएंट के अनुसार 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 02, 2020 20:08 ist
    info icon
    published onNov 02, 2020 20:08 IST
    last updated onNov 02, 2020 20:08 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    • ग्लॉस्टर के 7 सीटर बेस वेरिएंट सुपर की प्राइस में हुआ 1 लाख रुपये तक का इजाफा
    • 6 सीटर टॉप वेरिएंट सावी की कीमत में हुआ 20,000 रुपये तक का इजाफा
    • फोर्ड एंडेवर और फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस से अब भी सस्ती है ये एसयूवी
    • 29.98 लाख रुपये से लेकर 35.58 लाख रुपये हुई ग्लॉस्टरकी प्राइस

    एमजी ने अपनी फुल साइज एसयूवी ग्लॉस्टर को 8 अक्टूबर 2020 के दिन लॉन्च किया था। ये वेरिएंट के अनुसार 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है। कंपनी ने पहली 2000 यूनिट्स के लिए इसकी प्राइस 28.98 लाख रुपये से लेकर 35.38 लाख रुपये( एक्स-शोरूम) रखी थी। मगर अब कंपनी ने इसमें बदलाव कर दिया है जो इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    सुपर7-सीटर

    28.98 लाख रुपये

    29.98 लाख रुपये

    + 1 लाख रुपये

    स्मार्ट6-सीटर

    30.98 लाख रुपये

    31.48 लाख रुपये

    + 50,000 रुपये

    शार्प6-सीटर

    33.98 लाख रुपये

    34.28 लाख रुपये

    + 30,000 रुपये

    शार्प7-सीटर

    33.68 लाख रुपये

    33.98 लाख रुपये

    + 30,000 रुपये

    सावी6-सीटर

    35.38 लाख रुपये

    35.58 लाख रुपये

    + 20,000 रुपये

    ग्लॉस्टर एसयूवी के बेस वेरिएंट सुपर 7 सीटर के दाम एक लाख रुपये तक बढ़ गए हैं जबकि टॉप वेरिएंट सावी 6 सीटर की प्राइस महज़ 20,000 रुपये ही बढ़ाई गई है। एमजी मोटर्स ने कहा कि कीमत में हुए बदलाव मे एमजी शील्ड आफ्टर सेल्स पैकेज भी शामिल है जिसकी पेशकश लॉन्चिंग के समय से ही की जा रही है। ग्लॉस्टर की प्राइस बढ़ने के बावजूद भी ये कार अब भी फोर्ड एंडेवर और फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस से सस्ती है। टोयोटा फॉर्च्यूनर के डीजल वर्जन से भी ये 69,000 रुपये सस्ती है। 

    एमजी ग्लॉस्टर में दो तरह की ट्यूनिंग वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है और दोनों इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। इसका फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम वाला सिंगल टर्बो इंजन 163 पीएस की पावर और 375 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं ऑल व्हील ड्राइव वाला ट्विन टर्बो इंजन का आउटपुट 218 पीएस और 480 एनएम है। 

    यह भी पढ़ें: एमजी ग्लॉस्टरको खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से कितनी बेहतर है ये कार

    एमजी की इस फुल साइज एसयूवी का मुकाबला फोर्ड एंडेवर,टोयोटा फॉर्च्यूनर,महिंद्रा अल्टुरस जी4,होंडा सीआर-वी,फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस और अपकमिंग स्कोडा कोडियाक से है। 

    यह भी पढ़ें: एमजी ग्लोस्टर प्राइस के मोर्चे पर मुकाबले में मौजूद कारों से कितनी बेहतर है, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है