• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी 7 ट्रॉफी सेडान ऑटो एक्सपो 2025 में हुई शोकेस

    एमजी 7 सेडान कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265 पीएस की पावर और 405 एनएम का टॉर्क देता है। 

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जनवरी 19, 2025 14:21 ist
    info icon
    published onJan 19, 2025 14:20 IST
    last updated onJan 19, 2025 14:21 IST
    313 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी 7 ट्रॉफी सेडान कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265 पीएस की पावर और 405 एनएम का टॉर्क देता है

    • इसमें स्लीक बॉडी डिजाइन के साथ स्लिम एलईडी हेडलाइट, 19-इंच अलॉय व्हील्स और एक्टिव स्पॉइलर दिया गया है। 

    • इंटीरियर में स्पोर्ट सीटों के साथ लैदर अपहोल्स्ट्री और ड्यूल-टोन कलर थीम दी गई है।  

    • इस गाड़ी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • एमजी 7 ट्रॉफी सेडान में कई सारे एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।  

    • एमजी 7 ट्रॉफी की कीमत 40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    एमजी 7 ट्रॉफी सेडान से ऑटो एक्सपो 2025 में पर्दा उठ गया है। एमजी की इस सेडान कार में स्लीक बॉडी स्टाइल, प्रीमियम व फीचर लोडेड इंटीरियर और पावरफुल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। एमजी 7 ट्रॉफी कार में क्या कुछ मिलेगा खास डालेंगे इस पर एक नजर :- 

    एक्सटीरियर 

    एमजी 7 कार की एक्सटीरियर डिजाइन स्लीक है और इसमें कई सारे कट व क्रीज लाइन दी गई है। एमजी 7 ट्रॉफी में टी शेप्ड एलईडी डीआरएल्स के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट दी गई हैं और ग्रिल पर इसमें कई सिल्वर एक्सेंट मिलते हैं जो इस गाड़ी की पूरी लंबाई तक फैले हुए हैं। इसका बोनट आगे की तरफ झुका हुआ है जो इसे एरोडायनामिक स्टेंस दे रहा है।  

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और दरवाजों के निचले हिस्से पर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसकी विंडो फ्रेमलेस है और इस पर क्रोम सराउंड मिलता है। 

    पीछे की तरफ इसमें टेलगेट माउंटेड एक्टिव स्पॉइलर, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट सेटअप और दोनों साइड पर दो एग्जहॉस्ट टेलपाइप दिए गए हैं। रियर साइड में निचले हिस्से को ब्लैक कलर में दिया गया है जो इसे स्पोर्टी अपील दे रहा है। 

    इंटीरियर 

    MG 7 Interior

    इस सेडान कार की इंटीरियर डिजाइन भी स्पोर्टी है। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल टोन कलर थीम दी गई है, साथ ही इसमें रेसिंग सीटें दी गई हैं जिस पर लैदर अपहोल्स्ट्री मिलती है। 

    इस गाड़ी के डैशबोर्ड में इंटीग्रेटेड पैनल दिया गया है जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पोजिशन किया गया है। केबिन के अंदर इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसका टॉप और बॉटम हिस्सा फ्लैट है। इसमें मर्सिडीज़-एएमजी कारों की तरह सुपरस्पोर्ट बटन दिया गया है। इसमें सेंटर कंसोल पर सिल्वर फिनिश दी गई है और इस पर गियर लीवर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई फंक्शन के लिए कंट्रोल्स मिलते हैं। 

    फीचर व सेफ्टी  

    एमजी एम7 ट्रॉफी कार में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 9-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले और 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। 

    सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा समेत कई एडवांस ड्राइवर ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिए गए हैं जिसके तहत रियर कोलिजन डिटेक्शन और लेन कीप असिस्ट शामिल हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    एमजी 7 ट्रॉफी सेडान कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-  

    इंजन ऑप्शन  

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    265 पीएस 

    टॉर्क 

    405 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    9-स्पीड एमटी^

    प्राइस व कंपेरिजन  

    एमजी 7 कार टोयोटा कैमरी और अपकमिंग स्कोडा सुपर्ब के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन साबित होगी। अनुमान है कि इसकी कीमत 40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।   

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    M
    mohammad imran
    Apr 28, 2026, 6:18:31 PM

    I want buy it please suggestion me the correct way to buy this MG7 car for india and how the procedure

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho support
    Apr 29, 2026, 6:11:44 PM

    For purchase and availability details, we recommend connecting with the nearest authorized dealership.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है