नई मारुति एक्सएल6 भारत में लॉन्च, कीमत 11.29 लाख रुपये से शुरू
मारुति एक्सएल6 का अपडेट वर्जन भारत में लॉन्च हो गया है। इसे तीन वेरिएंट्स जेटा, अल्फा और अल्फा प्लस में पेश किया गया है। इसकी कीमत 11.29 लाख रुपये से शुरू होती है जो 14.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।
- Write a कमेंट

मारुति एक्सएल6 का अपडेट वर्जन भारत में लॉन्च हो गया है। इसे तीन वेरिएंट्स जेटा, अल्फा और अल्फा प्लस में पेश किया गया है। इसकी कीमत 11.29 लाख रुपये से शुरू होती है जो 14.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।
यहां देखिए इसकी वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्टः
| वेरिएंट |
मैनुअल |
ऑटोमेटिक |
| जेटा |
11.29 लाख रुपये |
12.79 लाख रुपये |
| अल्फा |
12.29 लाख रुपये |
13.79 लाख रुपये |
| अल्फा+ |
12.89 लाख रुपये |
14.39 लाख रुपये |
सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।
फेसलिफ्ट एक्सएल6 के एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। इसमें फ्रंट में अपडेटेड ग्रिल दी गई है जिस पर अब ज्यादा क्रोम का इस्तेमाल हुआ है। इसके एलईडी टेललैंप्स में स्मोक्ड ग्रे लेंस दिए गए हैं। राइडिंग के लिए इसमें नए टू-टोन 16 इंच अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें पहले की तरह ब्लैक क्लेडिंग को बराकरार रखा गया है जिससे यह थोड़ी रग्ड दिखाई पड़ती है। इसमें क्वाड चेंबर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं जिनके साथ एलईडी डीआरएल को इंटीग्रेट किया गया है। पीछे की तरफ इसमें नया रूफ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है जो इसमें स्पोर्टी और प्रीमियम फील लाता है।

एक्सएल6 2022 का इंटीरियर लेआउट करीब-करीब पहले जैसा ही है, हालांकि यहां पर भी इसमें कई अहम बदलाव हुए हैं। इसमें मारुति ने कुछ नए फीचर शामिल किए हैं। इसमें सेकंड रो में कैप्टन सीट दी गई है। इसकी फ्रंट रो सीट अब वेंटिलेटेड फीचर के आती है जिन पर परफॉर्टेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री, नया स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम और ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फंक्शन शामिल हैं। इसके स्टीयरिंग व्हील को अब टेलिस्कॉपिक एडजस्ट भी किया जा सकता है और इसके फ्रंट डोर पर अब कोर्टसे लैंप भी दिए गए हैं। इसमें अभी भी 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है।

टेक्नोलॉजी फीचर की बात करें तो इसमें नई सुजुकी कनेक्ट सिस्टम में व्हीकल टेलिमेटिक्स और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर के लिए रिमोट फंक्शन (केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट) शामिल किए गए हैं। इसका ऑनबोड सिस्टम ‘हाई सुजुकी’ वॉइस कमांड पर काम करता है।

पैसेंजर के लिए इसमें चार एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम भी दिया गया है।

2022 मारुति एक्सएल6 के पावरट्रेन में सबसे बड़ा अपडेट हुआ है। इसमें नया 1.5 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसका पावर आउटपुट 103पीएस/136.8एनएम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। कंपनी के अनुसार नई एक्सएल6 का माइलेज मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.97 किलोमीटर प्रति लीटर और इसके ऑटोमेटिक वर्जन का माइलेज 20.27 किलोमीटर प्रति लीटर है।

मारुति एक्सएल6 का कंपेरिजन किआ केरेंस से है
यह भी देखें: मारुति एक्सएल6 ऑन रोड प्राइस














