• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2021 में सबसे ज्यादा बिकी मारुति वैगन आर, जानिए दूसरी कारों का कैसा रहा हाल

    हमने यहां अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार की लिस्ट तैयार की है। हालांकि हमने इस सेल्स रिपोर्ट का कंपेरिजन पिछले साल की अप्रैल की सेल्स रिपोर्ट से नहीं किया है ​जहां लॉकडाउन के चलते सभी कंपनियों की सेल्स 0 दर्ज हुई थी। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 10, 2021 12:52 ist
    info icon
    published onMay 10, 2021 12:52 IST
    last updated onMay 10, 2021 12:52 IST
    735 Views
    • Write a कमेंट

    अप्रैल 2021 की कार सेल्स रिपोर्ट में हुंडई के साथ एक बार फिर से मारुति दूसरी कंपनियों पर भारी पड़ती नजर आई है। हालांकि सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में इस बार मारुति वैगन आर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले नंबर 1 का ताज ज्यादातर मारुति स्विफ्ट के पास ही रहा करता था। ग्रैंड आई10, वेन्यू और डिजायर जैसी कारों की भी डिमांड भी अप्रैल में बढ़ी है। 

     

    मॉडल

    अप्रैल 2021(यूनिट्स)

    मार्च 2021 (यूनिट्स)

    वैगन आर

    18,656

    18757

    स्विफ्ट

    18,316

    21,714

    ऑल्टो

    17,303

    17,401

    बलेनो

    16,384

    21,217

    डिजायर

    14,073

    11,434

    क्रेटा

    12,463

    12,640

    ग्रैंड आई10 निओस

    11,540

    11,020

    ईको

    11,469

    11,547

    वेन्यू

    11,245

    10,722

    विटारा ब्रेजा

    11,220

    11,274

    • अप्रैल 2021 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में वैगन आर ने स्विफ्ट, बलेनो और ऑल्टो को पीछे छोड़ा और बेस्ट सेलिंग कार बनी। उसे पिछले महीने 18,656 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं।
    • मार्च 2021 के मुकाबले मारुति स्विफ्ट की अप्रैल 2021 में 3,000 यूनिट्स कम बिकी हैं। सीधे 21714 यूनिट्स से इसके सेल्स नंबर 18,316 पर आ पहुंचे। 

     

    • टॉप सेलिंग कारों की इस लिस्ट में मारुति ऑल्टो लगातार तीसरे नंबर पर खुद को बरकरार रखने में सफल हुई है। अप्रैल में इसे 17,303 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।
    • मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल में मारुति बलेनो 2 स्थान खिसककर रैंकिंग में नीचे आई है। इसे मार्च में 21,217 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे जबकि अप्रैल में इसे केवल 16,384 यूनिट्स आंकड़े ही मिल पाए।
    • दूसरी तरफ मारुति डिजायर को रैंकिंग में दो स्थानों का फायदा हुआ है और इसकी सेल्स में 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। अप्रैल 2021 में डिजायर को 14,073 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए थे, जबकि मार्च में इसकी 11,434 यूनिट्स ही बिक पाई थी। 
    •  इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा एसयूवी अब लुढ़ककर छठे नंबर पर आ गई है। इसे अप्रैल 2021 में 12,463 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले हैं। हालांकि अब भी ये भारत की बेस्ट सेलिंग एसयूवी कार है।
    • ग्रैंड आई10 निओस को इस बार दो स्थानों का फायदा हुआ है जिसने इस लिस्ट में मारुति ईको और विटारा ब्रेजा को पछ़ाड़ा है। पिछले महीने इस कार की 11,540 यूनिट्स बिकी थी जबकि मार्च 2021 में इसे 11,020 यूनिट्स का आंकड़ा प्राप्त हुआ था।
    • इस लिस्ट में आठवें स्थान पर मारुति ईको रही जिसे पिछले महीने 11,469 यूनिट्स सेल्स के आंकड़े प्राप्त हुए।

    • हुंडई वेन्यू को अप्रैल में 11,245 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए वहीं मार्च में इसे 10,722 यूनिट्स आंकड़े ही मिले थे। इस बार इस कार ने सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति विटारा ब्रेजा को पछाड़ा है। 
    • इस लिस्ट में 11220 यूनिट्स बिक्री के साथ विटारा ब्रेजा सबसे कम बिकने वाली कार रही। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    roopak kumar
    May 11, 2021, 2:29:15 PM

    Wagon r Ghaziabad CNG on Road price

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है