• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति वैगन आर फेसलिफ्ट फरवरी 2022 में होगी लॉन्च

    मारुति की 2021 में बेस्ट सेलिंग कार रही वैगन आर को जल्द फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। जानकारी मिली है कि इसका फेसलिफ्ट वर्जन फरवरी में लॉन्च होगा। इस गाड़ी में दिए जाने वाले अपडेट्स से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें हल्के फुल्के ही बदलाव किए जाएंगे।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 31, 2022 12:21 ist
    info icon
    published onJan 31, 2022 12:21 IST
    last updated onJan 31, 2022 12:21 IST
    701 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति की 2021 में बेस्ट सेलिंग कार रही वैगन आर को जल्द फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। जानकारी मिली है कि इसका फेसलिफ्ट वर्जन फरवरी में लॉन्च होगा। इस गाड़ी में दिए जाने वाले अपडेट्स से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें हल्के फुल्के ही बदलाव किए जाएंगे।

    मौजूदा वैगन आर को 2019 के शुरुआत में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक इस गाड़ी को कोई ख़ास अपडेट नहीं मिले हैं। अनुमान है कि फेसलिफ्ट अपडेट के तौर पर इसके एक्सटीरियर में कई हल्के फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए जा सकते हैं। इसके बंपर पर नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं, साथ ही इसके टॉप वेरिएंट में नई जनरेशन सेलेरियो की तरह 15-इंच अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। नई वैगन आर में नए एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन भी मिल सकते हैं।

    मारुति अपनी 2022 वैगन में नई अपहोल्स्ट्री भी दे सकती है, लेकिन इसके डैशबोर्ड पर कोई भी दूसरे बदलाव शायद ही देखने को मिलेंगे। इसमें अतिरिक्त फीचर के तौर पर एएमटी वेरिएंट के साथ हिल होल्ड असिस्ट और इंजन आइडल स्टार्ट स्टॉप फीचर दिया जा सकता है। वैगन आर में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी और पावर फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर जैसे फीचर्स भी मिलने जारी रहेंगे।    

    फेसलिफ्ट वैगन आर के पावरट्रेन में कोई भी बदलाव शायद ही देखने को मिलेंगे। वर्तमान में इस गाड़ी में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। इसके बेस वेरिएंट एलएक्सआई में 1.0-लीटर इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें : मारुति 2022 में उतारेगी ये 8 नए प्रोडक्ट्स, जानिए इनके बारे में सबकुछ

    इस अपकमिंग कार की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में मारुति वैगन आर की कीमत 5.18 लाख रुपए से 6.58 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा टियागो, मारुति सेलेरियो और हुंडई सैंट्रो से होना जारी रहेगा।  

    यह भी देखें: मारुति वैगनआर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है