• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में मारुति ​लॉन्च करेगी स्ट्रॉन्ग हायब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

    2021 तक कंपनी का गुजरात स्थित बैट्री प्लांट शुरू हो जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मारुति 2021 तक भारत में स्ट्रॉन्ग हायब्रिड सिस्टम वाली कार लॉन्च कर सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 06, 2020 10:58 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2020 10:58 IST
    last updated onFeb 06, 2020 10:58 IST
    764 Views
    • Write a कमेंट

    ऑटो एक्सपो 2020 में मारुति द्वारा फ्यूचूरो ई-कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाने के साथ ही कंपनी ने भारतीय बाज़ार को लेकर अपनी योजनाओं से भी पर्दा उठा दिया है। आने वाले समय में कंपनी भारत में स्ट्रॉन्ग हायब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। बता दें कि मारुति के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में पहले से ही माइल्ड हायब्रिड और सीएनजी व्हीकल्स मौजूद हैं। 

    स्ट्रॉन्ग हायब्रिड की बात करें तो ऑटो एक्सपो 2020 में मारुति ने स्विफ्ट हायब्रिड को भी शोकेस किया है। मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड में 48-वॉल्ट का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसे 1.2-लीटर के12सी पेट्रोल इंजन (91पीएस/118एनएम) के साथ जोड़ा गया है। हाइब्रिड मोटर के साथ यह इंजन सम्मिलित रूप से कुल 105पीएस/148एनएम का आउटपुट देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन दिया गया है। 

    भारत में स्विफ्ट पेट्रोल 1197 सीसी के के12बी इंजन में उपलब्ध है जिसका आउटपुट 83 पीएस और 113 एनएम है। जापानी ड्राइविंग साईकल के अनुसार स्विफ्ट हायब्रिड 32 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है जो स्विफ्ट पेट्रोल से 10 किमी/लीटर ज्यादा है। बता दें कि स्विफ्ट पेट्रोल 21.21 किमी/लीटर का माइलेज देती है। स्विफ्ट पेट्रोल का माइलेज फिगर स्विफ्ट डीज़ल से 4 किमी/लीटर ज्यादा है। बीएस6 नॉर्म्स लागू हो जाने के बाद स्विफ्ट का डीज़ल मॉडल उपलब्ध नहीं होगा। 

    स्विफ्ट के अलावा मारुति बलेनो में भी ऊपर बताया गया के12सी पेट्रोल इंजन माइल्ड हायब्रिड सिस्टम के साथ उपलब्ध है। इसका आउटपुट 90पीएस/113एनएम है। अगर दोनों कारों का कंपेरिजन करें तो स्विफ्ट हायब्रिड का आउटपुट बलेनो हायब्रिड से 1 पीएस/5एनएम ज्यादा है। बलेनो हायब्रिड 23.87 किमी/लीटर का माइलेज देती है जो कि स्विफ्ट हायब्रिड से 8.13 किमी/लीटर कम है। 

    हालांकि, फिलहाल तो मारुति की ओर से भारत में स्विफ्ट का स्ट्रॉन्ग हायब्रिड वर्जन उतारे जाने की कोई योजना नहीं है मगर कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में शोकेस कर भारत के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं की एक झलक दिखाने की कोशिश की है।  

    2019 Maruti Baleno Petrol BS 6 Launched; Also Gets Smart Hybrid With New Engine

    मारुति की इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो कंपनी ने अभी तक अपनी पहली ईवी लॉन्च करने की कोई पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि मारुति, महिंद्रा केयूवी100 जैसी एक सब-4 मीटर ईवी और टाटा नेक्सन से एक बड़ी ईवी पेश कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी भारत में वैगन-आर के इलेक्ट्रिक वर्जन की भी टेस्टिंग कर रही है। बहरहाल, मारुति जो भी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी उसकी रेंज 200 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।  

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हुई मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है