• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: मारुति फ्यूचूरो-ई कूपे एसयूवी कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2020 में फ्यूचूरो-ई कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है, इस डिजाइन कूपे एसयूवी जैसा है। 

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 05, 2020 09:58 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 09:45 IST
    last updated onFeb 05, 2020 09:58 IST
    415 Views
    • Write a कमेंट

    • फ्यूचूरो-ई चार सीटों वाली इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी है।
    • इसके इंटीरियर में ब्लू और आईवरी कलर कोम्बिनेशन दिया गया है।

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में फ्यूचूरो-ई कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है, यह इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी का कॉन्सेप्ट मॉडल है। 

    इसे मारुति सुजुकी की डिजाइनर टीम ने तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि फ्यूचूरो-ई के जरिए हम भविष्य में आने वाली हमारी इलेक्ट्रिक कारों की डिजाइन की झलक दिखा रहे हैं। 

    फ्यूचूरो-ई का इंटीरियर लेआउट काफी अच्छा है। इसे ब्लू और आईवरी थीम के साथ पेश किया गया है। इसके डैशबोर्ड पर चौड़ी स्वेपिंग स्क्रीन और काफी सारे कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसका स्टीयरिंग व्हील भी नए लेआउट का है। 

    फ्यूचूरो-ई चार सीटों वाली इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी है। इसके आगे वाली सीटों को पीछे बैठे पैसेंजर की तरफ घुमा सकते हैं। इससे यह अनुमान लगाए जा सकते हैं कि फ्यूचूरो-ई में ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। फ्यूचूरो-ई कॉन्सेप्ट पर बनने वाली गाड़ी में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सिस्टम दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में मारुति की इन कारों पर रहेगी सबकी नजर

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Futuro-e पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    v
    venkatesh krishnan
    Feb 28, 2021, 1:58:22 PM

    When launched in India it will have a five seater option

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है