• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिड-साइज हैचबैक सेगमेंट: इस अप्रैल इन कारों की रही सबसे ज्यादा मांग, जानिए यहां

    भारतीय कार बाजार में मिड-साइज हैचबैक एक मात्र ऐसा सेगमेंट है जिसकी कुल सेल्स में गिरावट दर्ज नहीं हुई है 

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 20, 2019 14:43 ist
    info icon
    published onMay 20, 2019 14:39 IST
    last updated onMay 20, 2019 14:43 IST
    515 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Swift & Hyundai Grand i10

    अप्रैल 2019 में लगभग सभी सेगमेंट की सेल्स में गिरावट देखी गई थी। हालांकि, केवल मिड-साइज हैचबैक सेगमेंट की सेल्स में सकारात्मक उछाल दर्ज हुआ। सेगमेंट में मार्च की तुलना में अप्रैल में 3500 यूनिट से अधिक की मासिक वृद्धि हुई। वर्तमान में, इस सेगेमेंट में मारुति स्विफ्टहुंडई ग्रैंड आई10फोर्ड फिगो और फ्रीस्टाइल मौजूद हैं।

     

    अप्रैल 2019

    मार्च 2019

    मासिक वृद्धि

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना वृद्धि (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट 

    15776

    14218

    10.95

    57.99

    61.62

    -3.63

    16832

    हुंडई ग्रैंड आई10 

    9610

    7225

    33.01

    35.32

    32.93

    2.39

    9481

    फोर्ड फ्रीस्टाइल

    1076

    1480

    -27.29

    3.95

    3.29

    0.66

    1368

    फोर्ड फिगो 

    739

    691

    6.94

    2.71

    2.15

    0.56

    345

    कुल

    27201

    23614

    15.19

    99.97

         
    • मौजूदा समय में मारुति सुजुकी स्विफ्ट, मिड-साइज हैचबैक सेगमेंट में 50% से अधिक की हिस्सेदारी रखती है। ऐसे में माना जा सकता है कि सेगमेंट में बिकने वाली हर दूसरी कार मारुति स्विफ्ट होती है। मार्च की तुलना में अप्रैल महीने में स्विफ्ट की बिक्री लगभग 11% बढ़ी है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में स्विफ्ट के मार्केट शेयर में 3.63% की कमी आई है। संभावना है कि अगले साल नई जनरेशन ग्रैंड आई10 की लॉन्च के साथ स्विफ्ट के सालाना मार्केट शेयर में और अधिक कमी आएगी। 

    Maruti Suzuki Swift

    • मार्च की तुलना में अप्रैल में हुंडई ग्रैंड आई10 की सेल्स में सबसे अधिक (33%) इज़ाफ़ा हुआ। साथ ही, इसके सालाना मार्केट शेयर में भी 2.4% की वृद्धि हुई। 

    Maruti Swift, Hyundai Grand i10 Demand On The Rise; Mid-size Hatchback Sales Go Up In April

    • अप्रैल 2019 में फ्रीस्टाइल और फिगो की बिक्री में क्रमश: 27% की कमी और 7% की वृद्धि देखी गई। साथ ही, दोनों कारों के सालाना मार्केट शेयर में भी मामूली उछाल देखा गया है। 

    Ford Figo

    Ford Freestyle

    साथ ही पढ़ें: जानें इस मई मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10, फोर्ड फ्रीस्टाइल और फीगो पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है