• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति स्विफ्ट डीज़ल एमटी Vs एएमटी

    परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में कौन सी कार है बेहतर, जानिये यहां

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जून 14, 2018 18:41 ist
    info icon
    published onJun 14, 2018 18:41 IST
    last updated onJun 14, 2018 18:41 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    Swift AMT vs MT

    मारूति स्विफ्ट किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कम दाम, आकर्षक डिजायन और मारूति के जाने-पहचाने नाम की बदौलत इसे ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है। इस साल कंपनी ने तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट हैचबैक को भारत में लॉन्च किया है। सेगमेंट में यह पहली कार है, जिस में डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। दिलचस्प बात ये भी है कि स्विफ्ट में पहली बार एएमटी गियरबॉक्स आया है। पुरानी स्विफ्ट में एएमटी गियरबॉक्स का अभाव था। यहां हमने कई मोर्चों पर मारूति स्विफ्ट डीज़ल मैनुअल और ऑटोमैटिक की तुलना की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    Maruti Suzuki Swift

    मारूति स्विफ्ट डीज़ल में 1.3 लीटर का इंजन लगा है, जो 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    एक्सीलेरेशन और माइलेज

      0 से 100 किमी प्रति घंटा 400 मील माइलेज
    स्विफ्ट डीज़ल मैनुअल 12.38 सेकंड 18.44 सेकंड/118.80 किमी प्रति घंटा 19.74 किमी प्रति लीटर (सिटी)/ 27.3 किमी प्रति लीटर (हाइवे)
    स्विफ्ट डीज़ल ऑटोमैटिक 14.06 सेकंड 19.31 सेकंड/117.17 किमी प्रति घंटा 19.74 किमी प्रति लीटर (सिटी)/ 22.21 किमी प्रति लीटर (हाइवे)

    Maruti Suzuki Swift

    हमारे टेस्ट में एक्सीलेरेशन के मामले में स्विफ्ट मैनुअल, ऑटोमैटिक वर्जन की तुलना में तेज रही है। स्विफ्ट मैनुअल को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में 12.38 सेकंड का समय लगा, वहीं ऑटोमैटिक वर्जन ने यह रफ्तार 14.06 सेकंड में पाई। यहां स्विफ्ट मैनुअल 1.68 सेकंड तेज रही।

    सिटी राइड में दोनों कारों का माइलेज 19.27 किमी प्रति लीटर रहा, जबकि हाइवे पर स्विफ्ट मैनुअल ने अच्छा माइलेज दिया। हाइवे पर स्विफ्ट मैनुअल ने 27.38 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया जबकि ऑटोमैटिक का माइलेज 22.21 किमी प्रति लीटर रहा।

    Maruti Suzuki Swift

    ब्रेकिंग परफॉर्मेंस

      0 से 100 किमी प्रति घंटा 0 से 80 किमी प्रति घंटा
    स्विफ्ट डीज़ल मैनुअल 42.40 मीटर 27.08 मीटर
    स्विफ्ट डीज़ल ऑटोमैटिक 42.87 मीटर 27.14 मीटर

    मारूति स्विफ्ट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में आगे की तरफ डिस्क और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि हमारे टेस्ट में दोनों कारों की अलग-अलग परफॉर्मेंस रही। ऑटोमैटिक वर्जन ब्रेक लगाने के बाद ज्यादा दूरी पर जाकर रूका, वहीं मैनुअल वेरिएंट कम दूरी पर रूक गया।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है