मारुति स्विफ्ट को भारत में 20 वर्ष हुए पूरे, जानिए 2005 से लेकर अब तक कैसा रहा इस हैचबैक कार का सफर
मारुति स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया गया था और वर्तमान में इसका चौथा जनरेशन मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है
- Write a कमेंट

मारुति स्विफ्ट हैचबैक कार को भारत में 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। भारत में इसे पहली बार 2005 में लॉन्च किया गया था और तब से इसे चार जनरेशन व कई फेसलिफ्ट अपडेट मिल चुके हैं। यहां हम जानेंगे मारुति स्विफ्ट गाड़ी लॉन्च से लेकर अब तक कितनी बेहतर हुई है और क्या यह आज भी हैचबैक सेगमेंट में मजबूत दावेदार है।
स्विफ्ट के बारे में

पहली जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को भारत में दो दशक पहले उतारा गया था और इसने तुरंत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उस समय इसके नए डिजाइन, शानदार फीचर, अच्छी परफॉर्मेंस और फन-टू-ड्राइव हैंडलिंग ने कार के शौकीन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पहली बार स्विफ्ट को केवल एक 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन में पेश किया गया। हालांकि जब डीजल कार की लोकप्रियता बढ़नी शुरू हुई तब मारुति ने स्विफ्ट गाड़ी में फिएट का 1.3-लीटर डीडीआईएस इंजन शामिल किया और ये हैचबक कार हॉट कैक की तरह बिकन लगी! हालांकि, यह एकदम सही नहीं थी। इसकी राइड थोड़ी हार्ड थी और पीछे लैगरूम भी कम था, लेकिन फिर भी इसने हैचबैक कार को सफल होने से नहीं रोका।

मारुति ने 2021 में आई दूसरी जनरेशन स्विफ्ट के साथ इस समस्या का समाधान कर दिया। तब स्विफ्ट का साइज थोड़ा बढ़ाया गया, जिससे पीछे वाली सीट पर भी ज्यादा स्पेस मिलने लगा। बेहतर राइडिंग के लिए सस्पेंशन सेटअप को छोटा किया गया। हालांकि हैचबैक बड़ी होने के बाद भी तब जानी पहचानी सी लग रही थी। इसमें 1.2-लीटर के-सीरीज पेट्रोल और 1.3-लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया गया।

2018 में तीसरी जनरेशन स्विफ्ट को ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, कई अतिरिक्त फीचर और ज्यादा लाइटवेट हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार करके उतारा गया। स्विफ्ट के इस मॉडल में कंफर्ट लेवल बेहतर किया गया, क्योंकि इसमें दोनों इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया गया। लेकिन इस जनरेशन की स्विफ्ट में सख्त एमिशन नॉर्म्स के चलते 1.3-लीटर डीडीआईएस इंजन को बंद कर दिया गया।

अभी चौथी जनरेशन स्विफ्ट कार बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे 2024 में लॉन्च किया गया था। इसे नए और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसके इंजन में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, मारुति ने पुराने 4-सिलेंडर के-सीरीज इंजन की जगह इसमें नया जेड-सीरीज 3-सिलेंडर इंजन दिया है। हालांकि इससे इसकी परफॉर्मेंस में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन इसका माइलेज बढ़कर 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़ें: मारुति स्विफ्ट vs मारुति डिजायर रिव्यू
मौजूदा मारुति स्विफ्ट के बारे में

नई मारुति स्विफ्ट को आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। हालांकि इसका आईकॉनिक बॉडी शेप बरकरार रखा गया है और अब यह ज्यादा मॉडर्न हो गई है। इसमें बड़ी हनीकॉम्ब ग्रिल और स्वेप्ट-बैक एलईडी हेडलाइट दी गई है जो इसे आगे से मिनी कूपर जैसा लुक देती है। राइडिंग के लिए इसमें 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं।
यह छह कलर: नोवल ऑरेंज, मैग्मा ग्रे, स्प्लेंडिड सिल्वर, सिजलिंग रेड, लस्टर ब्लू और आर्कटिक व्हाइट में उपलब्ध है। आखिरी तीन कलर के साथ ड्यूल-टोन शेड के लिए ब्लैक रूफ दी गई है।

स्विफ्ट कार के केबिन में ब्लैक थीम के साथ ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है। डैशबार्ड पर लेयर्ड डिजाइन के साथ थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और मोटे बैजल के साथ 9-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
इसके अलावा इसमें रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, 6-स्पीकर आर्कमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट, रियर व्यू पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन
मारुति स्विफ्ट न्यू मॉडल में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें सीएनजी किट का विकल्प भी दिया गया है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल |
1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी |
| पावर |
82 पीएस |
70 पीएस |
| टॉर्क |
112 एनएम |
102 एनएम |
| गियरबॉक्स* |
5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी |
5-स्पीड एमटी |
*एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
प्राइस और कंपेरिजन
नई जनरेशन मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और टाटा टियागो से है।














