• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी एस-प्रेसो के इंडियन वर्जन से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस है इसका साउथ अफ्रीकन वर्जन

    मारुति की माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो को हाल ही में ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिेंग दी गई है जिसे लेकर इस गाड़ी की काफी आलोचना की जा रही है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 02, 2020 12:45 ist
    info icon
    published onDec 01, 2020 20:31 IST
    last updated onDec 02, 2020 12:45 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki S-Presso Gets More Safety Features As Standard In South Africa Than India

    मारुति की माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो को हाल ही में ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिेंग दी गई है जिसे लेकर इस गाड़ी की काफी आलोचना की जा रही है। इसके जवाब में कंपनी का कहना है कि कार में अच्छे खासे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं मगर ये उन लोगों की जरूरत पूरी नहीं कर सकती है जो सेफ्टी को कुछ ज्यादा ​ही तवज्जो देते है। इस दरम्यान ही सुजुकी साउथ अफ्रीका ने कहा है कि एस प्रेसो का साउथ अफ्रीकन वर्जन इसके इंडियन वर्जन के मुकाबले ज्यादा सेफ है। 

    Maruti Suzuki S-Presso Gets More Safety Features As Standard In South Africa Than India

    बता दें कि इस हैचबैक के इंडियन वर्जन में ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड दिया गया है। फ्रंट पैसेंजर एयरबैग और फोर्स लिमिटर के साथ सीटबेल्ट प्रीटेंशनर के लिए ग्राहकों को इसका ऑप्शनल वर्जन लेना पड़ता है। वहीं इसके साउथ अफ्रीकन वर्जन में ये फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। 

    Maruti Suzuki S-Presso Gets More Safety Features As Standard In South Africa Than India

    फिलहाल ग्लोबल एनकैप को इसके साउथ अफ्रीकन वर्जन का क्रैश टेस्ट लेना बाकी है ताकि इसका असल स्कोर दुनिया के सामने आ सके। बात ये भी हैे कि कुछ फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने के बावजूद ये भी नहीं कहा जा सकता है कि ये गाड़ी सेफ्टी के पैमाने पर अच्छी है। 

    मारुति एस-प्रेसो का ये स्कोर दूसरी ऐसी कारों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जिनका क्रैश टेस्ट में स्कोर अच्छा आया है। बता दें कि इसी क्रैश टेस्ट में कई कारों को 5 स्टार रेटिंग मिली है। यहां देखिए भारत की सबसे सुरक्षित कार की लिस्ट

    मारुति एस-प्रेसो की प्राइस 3.71 लाख रुपये से लेकर 5.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले इसका ऑप्शनल वेरिएंट 6,000 रुपये ज्यादा महंगा है। हालांकि कुछ अच्छे सेफ्टी फीचर्स के लिए इतनी कम रकत खर्च करना वाजिब साबित होता है। इस कार का मुकाबला रेनो क्विड से है जिसे आसियान एनकैप में जीरो सेफ्टी रेटिंग दी गई है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है