• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब मारूति सुजु़की आॅल्टो 800 और के-10 में मिलेगा ड्राइवर साइड एयरबैग

    देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजु़की ने अपनी सबसे ज्यादा बिने वाली हैचबैक आॅल्टो को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब से आॅल्टो 800 और के-10 के सभी वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग को ऑप्शनल फीचर के तौर पर शामिल किया जाएगा।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 14, 2016 19:20 ist
    info icon
    published onJan 14, 2016 19:11 IST
    last updated onJan 14, 2016 19:20 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Announces Driver Airbag for Alto Series

    इन दिनों कंपनी सेफ्टी फीचर को लेकर काफी गंभीर नज़र आ रही है। हाल ही में लॉन्च की गई एस क्राॅस और बलेनो में भी कंपनी ने डुअल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स को सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर रखा है। इसके अलावा सियाज़, अर्टिगा, डिज़ायर, वैगनआर और सेलेरियो में भी इन सेफ्टी फीचर को ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

    मारूति सुजु़की के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) आरएस कल्सी ने कहा, 'ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने आॅल्टो के सभी वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग को ऑप्शनल फीचर के तौर पर शामिल करने का फैसला किया है।'

    इसके अलावा अब से आॅल्टो के सभी वेरिएंट में बाई ओर ओआरवीएम भी लगा होगा। गौरतलब है कि मारूति सुजु़की आॅल्टो पिछले 10 साल से कंपनी की बेस्ट सेलर कार बनी हुई है। इस कार को इसकी परफॉरमेंस और बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है। इस बात का अंदाज़ा इसी बात के लगाया जा सकता है कि अब तक भारत में मारूति सुजु़की आॅल्टो की 29 लाख यूनिट की बिक्री हो चुकी है।

    वेरिएंट और कीमतों की जानकारी नीचे दी गई हैं।

    माॅडल वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
    मारूति आॅल्टो 800  स्टैण्डर्ड (ओ) 2,62,313 रूपए
    मारूति आॅल्टो 800 एलएक्स (ओ) 2,98,844 रूपए
    मारूति आॅल्टो 800 एलएक्सआई (ओ)  3,21,365 रूपए
    मारूति आॅल्टो 800 एलएक्सआई सीएनजी (ओ) 3,78,420 रूपए
    मारूति आॅल्टो के-10   एलएक्सआई (ओ) 3,45,844 रूपए
    मारूति आॅल्टो के-10  वीएक्सआई एजीएस (ओ) 4,11,609 रूपए
    मारूति आॅल्टो के-10  एलएक्सआई सीएनजी (ओ) 4,08,162 रूपए

    Maruti Suzuki Announces Driver Airbag for Alto Series

    यह भी पढ़ें

    डिज़ायर का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च, कीमत 8.39 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है