• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो आज होगी लॉन्च

    मारुति एस-प्रेसो की प्राइस 4 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद हैं। 

    भानु
    भानु
    modified on सितंबर 30, 2019 12:33 ist
    info icon
    published onSep 30, 2019 09:27 IST
    last updated onSep 30, 2019 12:33 IST
    520 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में कंपनी की पहली माइक्रो एसयूवी है जिसकी कीमत ₹ 3.69 लाख से शुरू होती है।    

    मारु​ति आज अपनी माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो को लॉन्च करने जा रही है। ये एक क्रॉस हैचबैक कार है जिसे मारुति के कार लाइनअप में ऑल्टो के10 और सिलेरियो के बीच में पोजिशन किया जाएगा। इसके साथ ही ये ग्राहकों के लिए कम कीमत में वैगन-आर की एक विकल्प के रूप में भी उपलब्ध होगी। 

    इंटरनेट पर एस-प्रेसो से जुड़ी जानकारियां सामने आती रही हैं। इसमें ऑल्टो के10 वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया गया है। यह इंजन 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। एस-प्रेसो 9 वेरिएंट में उपलब्ध होगी। 

    मारुति एस-प्रेसो का उंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और बॉक्सी शेप इसके डिज़ाइन और स्टांस को एसयूवी जैसा लुक देने में मदद करते हैं। दमदार लुक के लिए इसमें आगे की ओर एक पतली फ्रंट ग्रिल, बड़ा मल्टी-सेक्शन एयर डैम और ड्यूल-टोन बम्पर दिया गया है। एस-प्रेसो का इंटीरियर ऑल ब्लैक थीम पर डिज़ाइन किया गया है जिससे कार में स्पेस ज्यादा दिखाई देता है। 

    मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में वैगन-आर की तरह स्पोर्टी डैशबोर्ड और टचस्क्रीन दिए गए हैं। इनके बीच में इंस्टरुमेंट क्लस्टर को पोज़िशन किया गया है। इंस्टरुमेंट क्लस्टर के नीचे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। और इसके नीचे हजार्ड लैंप और फ्रंट पावर विंडो के स्विच दिए गए हैं। इस पूरे सेटअप के चारों ओर ऑरेंज कलर का सर्कल दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज़ से इस गाड़ी में एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और ड्यूल फ्रंट एयरबैग के फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    मारुति एस-प्रेसो की प्राइस 4 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद हैं। इस लिहाज़ से इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन गो जैसी कारों से होगा।  इसी प्राइस पॉइन्ट पर ये मारुति ऑल्टो के10 और डैटसन रेडी-गो को भी टक्कर देती नज़र आएगी। 

    यह भी पढ़ें: मारुति एस-प्रेसो Vs रेनो क्विड: तस्वीरों से जानिए कौनसी कार है बेहतर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    8 कमेंट्स
    1
    S
    sanjay verma
    Sep 30, 2019, 10:33:54 PM

    Economic and latest version BS6

      जवाब
      Write a Reply
      1
      u
      user
      Sep 30, 2019, 12:25:56 PM

      Price will decide it success.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        B
        brahadeesh
        Sep 30, 2019, 11:00:43 AM

        Retro old school design language looks nice

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है