• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी का नया थंडर एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 10.74 लाख रुपये से शुरू

    कंपनी ने इस ऑफ रोडिंग कार का थंडर एडिशन लॉन्च किया है जिसके चलते सीमित समय के लिए जिम्नी की कीमत 2 लाख रुपये तक कम हो गई है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 01, 2023 19:00 ist
    info icon
    published onDec 01, 2023 19:00 IST
    last updated onDec 01, 2023 19:00 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च होने से अब मारुति जिम्नी की शुरुआती कीमत हो गई है 2 लाख रुपये तक कम

    Maruti Jimny Thunder Edition

    5 डोर मारुति जिम्नी जून 2023 में लॉन्च हुई थी जिसकी तब शुरूआती कीमत 12.74 लाख रुपये रखी गई थी। अब इसकी अपडेट प्राइस लिस्ट और लिमिटेड एडिशन की डीटेल्स पर आगे डालिए एक नजर:

    जिम्नी वेरिएंट अनुसार कीमत

    वेरिएंट

    रेगुलर प्राइस

    थंडर एडिशन (सीमित समय के लिए)

    कीमत में अंतर

    जेटा मैनुअल

    12.74 लाख रुपये

    10.74 लाख रुपये

    ( 2 लाख रुपये)

    जेटा ऑटोमैटिक

    13.94 लाख रुपये

    11.94 लाख रुपये

    ( 2 लाख रुपये)

    अल्फा मैनुअल

    13.69 लाख रुपये

    12.69 लाख रुपये

    ( 1 लाख रुपये)

    अल्फा मैनुअल ड्युअल टोन

    13.85 लाख रुपये

    12.85 लाख रुपये

    ( 1 लाख रुपये)

    अल्फा ऑटोमैटिक

    14.89 लाख रुपये

    13.89 लाख रुपये

    ( 1 लाख रुपये)

    अल्फा ऑटोमैटिक ड्युअल टोन

    15.05 लाख रुपये

    14.05 लाख रुपये

    ( 1 लाख रुपये)

    मारुति ने जिम्नी एसयूवी के टॉप वेरिएंट अल्फा की कीमत में 1 लाख रुपये तक की कटौती की है, वहीं इसका एंट्री लेवल जेटा वेरिएंट 2 लाख रुपये तक अफोर्डेबल हो गया है। 

    इस लिमिटेड एडिशन में क्या दिया गया है स्पेशल?

    मारुति जिम्नी ​​थंडर एडिशन इस ऑफरोडर के लिए एक एसेसरी किट है। मारुति ने इसमें फ्रंट बम्पर गार्निश, डेकल्स, एक इंटीरियर स्टाइलिंग किट, फ़्लोर मैट (मैनुअल वेरिएंट के लिए अलग और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए अलग), और एक टैन-फ़िनिश स्टीयरिंग व्हील जैसे एसेसरी आइटम दिए हैं। इसके ​अलावा जिम्नी थंडर एडिशन में डोर वाइजर, फ्रंट और रियर फेंडर गार्निश, और बॉडी क्लैडिंग जैसी एसेसरीज भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: साल के आखिर में कार खरीदने के क्या हैं फायदे और नुकसान, जानिए यहां

    पहले के समान दिए गए हैं फीचर्स

    Maruti Jimny 9-inch touchscreen

    जिम्नी की फीचर लिस्ट में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एक रिवर्सिंग कैमरा और छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    पावरट्रेन

    Maruti Jimny 1.5-litre petrol engine

    मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/134 एनएम) दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। इसमें 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4डब्ल्यूडी) स्टैंडर्ड दी गई है। 

    मुकाबला

    मारुति जिम्नी के लिमिटेड एडिशन का सीधे तौर पर तो किसी दूसरी ऑफ रोडिंग एसयूवी से मुकाबला नहीं है, मगर ये कार कई मायनों में फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार जैसी लाइफस्टाइल ऑफरोडर्स को कड़ी टक्कर दे रही है। 

    कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    आगे देखें: मारुति जिम्नी की ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है