• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो कार को इन एक्सटीरियर और इंटीरियर एक्सेसरीज से बनाएं और भी खास, देखिए पूरी लिस्ट

    भारत में मारुति इनविक्टो एमपीपी को लॉन्च कर दिया गया है। ये प्रीमियम एमपीवी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का ही री-बैज्ड वर्जन है और कहीं-कहीं तक ये टोयोटा की ही इस एमपीवी की तरह दिखाई देती है, मगर दोनों में अलग तरह की ग्रिल दी गई है और दोनों के अलॉय व्हील का डिजाइन भी अलग है। मारुति इनविक्टो के साथ कंपनी एसेसरीज की पेशकश भी कर रही है जिससे आप इनविक्टो कार को अपनी पसंद का लुक दे सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 12, 2023 12:16 ist
    info icon
    published onJul 12, 2023 12:16 IST
    last updated onJul 12, 2023 12:16 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Invicto

    भारत में मारुति इनविक्टो एमपीपी को लॉन्च कर दिया गया है। ये प्रीमियम एमपीवी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का ही री-बैज्ड वर्जन है और कहीं-कहीं तक ये टोयोटा की ही इस एमपीवी की तरह दिखाई देती है, मगर दोनों में अलग तरह की ग्रिल दी गई है और दोनों के अलॉय व्हील का डिजाइन भी अलग है। मारुति इनविक्टो के साथ कंपनी एसेसरीज की पेशकश भी कर रही है जिससे आप इनविक्टो कार को अपनी पसंद का लुक दे सकते हैं।

    चलिए डालिए नजर इस कार के साथ दी जा रही है कौन कौनसी एसेसरीज:

    सिग्नेचर कलेक्शन एसेसरी पैक - 49,000 रुपये

    मारुति सुजुकी इनविक्टो के साथ जिस एसेसरी पैक की पेशकश की जा रही है उसमें ज्यादातर एक्सटीरियर एसेसरी ही शामिल है। यदि आप एक-एक एसेसरी नहीं देखना चाहते हैं तो आप सिग्नेचर कलेक्शन देख सकते हैं जो इस प्रकार से है:

    • रूफ बार्स
    • बूट पर क्रोम गार्निश
    • बॉडी साइड माउंडिंग: मिडनाइट ब्लैक + क्रोम गार्निश इंसर्ट
    • डोर वाइज़र: मिडनाइट ब्लैक + क्रोम गार्निश इंसर्ट
    • रियर रिफ्लेक्टर क्रोम गार्निश
    • फेंडर गार्निश
    • एग्जॉस्ट क्रोम गार्निश
    • प्रीमियम कारपेट मैट
    • प्लश कुशनिंग

    मारुति इनविक्टो के टॉप वेरिएंट अल्फा प्लस के साथ ही सिग्नेचर कलेक्शन पैक की पेशकश की जा रही है। मारुति इसके जेटा प्लस वेरिएंट के साथ भी 42,000 रुपये की कीमत पर ऐसे ही एसेसरी पैक की पेशकश कर रही है।

    यह भी पढ़ें: मारुति इनविक्टो एमपीवी के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    एक्सटीरियर एसेसरीज

    यदि आप अपनी इनविक्टो को अपने हिसाब से कस्टमाइज कराना चाहते हैं तो आप अलग-अलग एसेसरीज भी चुन सकते हैं। तो सबसे पहले डालिए नजर एक्सटीरियर एसेसरीज पर:

    Maruti Invicto exterior accessories

    एसेसरी

    कीमत

    बॉडी कवर

    5,595 रुपये तक

    रूफ बार्स

    12,490 रुपये

    व्हील आर्क मोल्डिंग

    9,190 रुपये

    डोर हैंडल प्रोटेक्शन - गार्निश फ़िनिश

    3,065 रुपये

    डोर हैंडल गार्निश

    5,145 रुपये

    डोर वाइज़र: मिडनाइट ब्लैक + गार्निश इंसर्ट

    7,890 रुपये

    बॉडी साइड मोल्डिंग: मिडनाइट ब्लैक + गार्निश इंसर्ट

    10,390 रुपये

    प्रीमियम बूट गार्निश

    5,145 रुपये

    रियर स्किड प्लेट: मिडनाइट ब्लैक + गार्निश इंसर्ट

    6,190 रुपये

    ओआरवीएम गार्निश

    4,495 रुपये

    एग्जॉस्ट गार्निश

    2,095 रुपये

    टेल लैंप गार्निश

    6,190 रुपये

    रियर रिफ्लेक्टर गार्निश

    3,045 रुपये

    इंटीरियर एसेसरीज

    एक्सटीरियर में अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव करने के बाद आप अपनी इनविक्टो के इंटीरियर को भी अलग अलग एसेसरीज के माध्यम से कस्टमाइज करा सकते हैं।

    Maruti Invicto interior accessories

    एसेसरी

    कीमत

    सीट कवर (ज़ेटा+)

    10,390 रुपये

    वायरलेस फ़ोन चार्जर

    10,390 रुपये

    लोगो प्रोजेक्टर लैंप

    4.095 रुपये

    फ्रंट फुटवेल एम्बिएंट लैंप (मल्टीकलर)

    9,390 रुपये

    डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डैश कैम)

    15,310 रुपये

    एयर प्योरिफायर

    6,895 रुपये

    ब्लैक मैट

    4,795 रुपये

    ऑल वेदर मैट

    5,745 रुपये

    प्रीमियम कार्पेट मैट

    2,945 रुपये

    आईएसओफिक्स  चाइल्ड सीट

    29,900 रुपये

    युटिलिटी एसेसरीज 

    कंपनी आपकी सुविधा के लिए कुछ अन्य एसेसरीज की पेशकश कर रही है जो कंफर्ट बढ़ाने के हिसाब से काफी अच्छी है। इनमें कुशंस, टिश्यू बॉक्स, कार क्लीनिंग टूल्स, बूट ऑर्गनाइजर, रियर सीट ऑर्गनाइजर और स्मार्टफोन/टेबलेट होल्डर शामिल है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के मुकाबले मारुति इनविक्टो पर इन 4 शहरों में कम मिलेगा वेटिंग पीरियड!

    यदि आप इस एमपीवी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप ये एसेसरीज इस कार को बुक कराने के बाद ही ले सकते है। मारुति इनविक्टो कार की कीमत 24.79 लाख रुपये से लेकर 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है जो सीमित समय के लिए ही है। इस कार का सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से है और ये टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और किआ कैरेंस का एक प्रीमियम विकल्प भी है।

    यह भी देखें: मारुति इनविक्टो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है