• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस बड़ी खासियत के साथ आएगी मारूति इग्निस, महिन्द्रा केयूवी-100 पर पड़ेगी भारी

    पेट्रोल के अलावा डीज़ल इंजन में भी मिलेगी ऑटोमैटेड-मैनुअल गियरबॉक्स (एएमटी) की सुविधा, केयूवी-100 में नहीं है ऑटोमैटिक का विकल्प 

    रौनक
    रौनक
    published on दिसंबर 13, 2016 13:38 ist
    info icon
    published onDec 13, 2016 13:38 IST
    last updated onDec 13, 2016 13:38 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    मिनी एसयूवी/क्रॉसओवर सेगमेंट की दूसरी खिलाड़ी मारूति की इग्निस अगले महीने यानी जनवरी 2017 के मध्य में लॉन्च होगी। महिन्द्रा केयूवी-100 को टक्कर देने आ रही इग्निस के पेट्रोल और डीज़ल दोनों ही इंजनों में ऑटोमैटिक की सुविधा मिलेगी। कीमत पांच लाख रूपए के करीब रहने की उम्मीद है।

    वेरिएंट, कलर और एक्सेसरीज़ के विकल्प
    प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के जरिये बिकने वाली यह एंट्री लेवल कार होगी। अभी नेक्सा के जरिये बलेनो और एस-क्रॉस की बिक्री हो रही है। इग्निस के पेट्रोल वर्जन में सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट मिलेंगे। डीज़ल वर्जन में डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट का विकल्प मिलेगा। इग्निस में छह रंगो का ऑप्शन मिलेगा। इस के टॉप वेरिएंट में विटारा ब्रेज़ा की तरह ड्यूल टोन कलर का विकल्प भी मिल सकता है। इन में ब्लू-व्हाइट या रेड-ब्लैक का विकल्प मिल सकता है। एक्सेसरीज़ के तौर पर आई-क्रिएट कस्टामाइजेशन किट मिल सकती है।

    इंजन स्पेसिफिकेशन
    इग्निस में बलेनो वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन दिए जाएंगे। 5-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। ऑटोमैटिक अवतार में मैग्नेटी मैरेली का 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स आएगा। खास बात ये है कि एएमटी की सुविधा पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों और मिड वेरिएंट में मिलेगी।

    इस के मुकाबले में मौजूद महिन्द्रा केयूवी-100 में ऑटोमैटिक की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में माइक्रो एसयूवी या क्रॉसओवर सेगमेंट में इग्निस, केयूवी-100 पर भारी पड़ सकती है।
    यह भी पढ़ेंः क्या मिलेगा मारूति इग्निस में, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    B
    bajrang pandey
    Dec 28, 2016, 12:03:08 PM

    Hope it will good car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      a
      anand
      Dec 20, 2016, 5:52:21 PM

      updates

        जवाब
        Write a Reply
        1
        j
        joseph mariadass rajasekar
        Dec 19, 2016, 1:25:35 PM

        Seems to be a better one.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है