• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने दिखाई एक्सएल6 एमपीवी की झलक, 21 अगस्त को होगी लॉन्च

    मारुति एक्सएल6 को अर्टिगा एमपीवी पर तैयार किया गया है, इसके डिजाइन और फीचर में कई अहम बदलाव नज़र आएंगे।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 02, 2019 15:30 ist
    info icon
    published onAug 02, 2019 15:30 IST
    last updated onAug 02, 2019 15:30 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने अपनी प्रीमियम एमपीवी एक्सएल6 के स्कैच जारी किए हैं। स्कैच में कंपनी ने कार के आगे और पीछे वाले हिस्से की झलक दिखाई है। मारुति एक्सएल6 को अर्टिगा एमपीवी पर तैयार किया जाएगा। भारत में यह कार 21 अगस्त को लॉन्च होगी। 

    तस्वीरों पर गौर करें तो एक्सएल6 का डिजाइन काफी हद तक अर्टिगा एमपीवी से मिलता-जुलता है। आगे वाले हिस्से को अर्टिगा से अलग डिजाइन देने की कोशिश की गई है। इस में नई ग्रिल लगी है। ग्रिल के दोनों ओर डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ नए हेडलैंप दिए गए हैं। कार के बंपर, फॉग लैंप और फॉक्स स्किड प्लेट को भी अपडेट किया गया है। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां केवल बॉडी क्लेडिंग, रूफ रेल्स और ब्लैक अलॉय व्हील में बदलाव नज़र आएगा। पीछे की तरफ नया बंपर और फॉक्स स्किड प्लेटें दी गई हैं। एक्सएल6 में अपडेट एल शेप वाले एलईडी टेललैंप दिए गए हैं, जो आपको अर्टिगा में नहीं मिलेंगे। 

    मारुति एक्सएल6 को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था, उस दौरान इस कार को नेक्सा ब्लू कलर दिया गया था। स्कैच में कंपनी ने कार को ब्राउन कलर में रखा है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि लॉन्च के वक्त कंपनी इन दोनों कलर के साथ कार को पेश कर सकती है। चर्चाएं हैं कि एक्सएल6 को अर्टिगा वाले रेड, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट और ब्लू कलर में भी पेश किया जा सकता है। 

    मारुति एक्सएल6 को दो वेरिएंट ज़ेटा और अल्फा में पेश किया जा सकता है। ये दोनों वेरिएंट अर्टिगा के जेडडीआई और जेडडीआई प्लस वेरिएंट पर बेस्ड हो सकते हैं। एक्सएल6 में रेग्यूलर अर्टिगा से ज्यादा फीचर दिए जा सकते हैं। अतिरिक्त फीचर के तौर पर कंपनी इस में एलईडी हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, सेकंड रो कैप्टन सीटें और ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर शामिल करेगी। 

    कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह अर्टिगा से थोड़ी महंगी हो सकती है। मारुति अर्टिगा की कीमत 6.55 लाख रुपये से 10.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला महिन्द्रा मराज़ो से होगा।

    यह भी पढें : मारुति अर्टिगा बीएस6 लॉन्च, कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki XL6 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है