• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी डिजायर सीएनजी जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

    कुछ डीलरशिप्स के जरिए हमें जानकारी मिली है कि मारुति इस कार में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट मिड वेरिएंट वीएक्सआई और सेकंड टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई में देगी। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 07, 2022 19:15 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 19:15 IST
    last updated onMar 07, 2022 19:15 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    maruti dzire

    मार्च में संभावित लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी की डीलरशिप्स ने डिजायर सीएनजी की बुकिंग को खोल दिया गया है। हुंडई ऑरा और टाटा टिगॉर के बाद ये अपने सेगमेंट की तीसरी सीएनजी सेडान होगी। 

    कुछ डीलरशिप्स के जरिए हमें जानकारी मिली है कि मारुति इस कार में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट मिड वेरिएंट वीएक्सआई और सेकंड टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई में देगी। डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दिया जाएगा। सीएनजी मोड पर इसका पावर आउटपुट 10 से 15 प्रतिशत कम हो जाएगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा। 

    maruti dzire

    बता दें कि मारुति डिजायर में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी (केवल एएमटी के लिए), डुअल फ्रंट एयरबैग और एक रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    डिजायर सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स से 80,000 रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में मारुति डिजायर वीएक्सआई और जेडएक्सआई वेरिएंट की कीमत 7.19 लाख रुपये और 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। 

    यह भी पढ़ें:जल्द मारुति लाएगी ये टॉप 5 सीएनजी कारें

    इसके अलावा कंपनी डिजायर सीएनजी को लॉन्च करने के बाद स्विफ्ट और बलेनो के भी सीएनजी मॉडल मार्केट में उतार सकती है। मारुति ने कुछ समय पहले ही इस ओर इशारा भी किया था कि वो आने वाले समय में अपना सीएनजी मॉडल लाइनअप बढ़ाएगी।  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट Dzire 2020-2024

    और देखें on मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है